Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कच्चा मकान गिरने से चार भैंसो की मौंत

कच्चा मकान गिरने से चार भैंसो की मौंत

सरीला,हमीरपुर। क्षेत्र में लगातार पांच दिन से हो रही बारिश से कच्चे मकान गिरने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के इटेलिया बाजा गांव निवासी घनश्याम ने बताया कि उसकी पांच भैंसे कच्चे मकान में बंधी थी। शनिवार की रात में हुई बरसात कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें भैंसे दब गई। ग्रामीणों की मदद से जब तक मलवा हटाया गया। तब तक चार भैंसों की मौत हो गई थी। आगे बताया कि लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।