Friday, May 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खाद की किल्लत से बढ़ी धान किसानो की परेशानी, रोपाई प्रभावित

खाद की किल्लत से बढ़ी धान किसानो की परेशानी, रोपाई प्रभावित

कुरारा,हमीरपुर। विकासखण्ड क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध न होने के कारण धान की खेती करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड क्षेत्र में आधा दर्जन साधन सहकारी समितियां संचालित है। इनसे क्षेत्र के किसानों को रबी व खरीफ की फसलो के लिये यूरिया व डी एपी खाद की आपूर्ति होती है। लेकिन खरीफ की फसलो किबुवाई का कार्य चल रहा है। लेकिन अभी तक खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में साधन सहकारी समिति कुरारा देहात, पतारा, कुसमरा, मिश्रीपुर, बेरी, शेखुपुर, संचालित है। इसके अलावा पी सी एफ कृषक सेवा केंद्र, सहकारी संघ कुरारा व बेरी से खाद की विक्री की जाती है। डामर गाँवनिवासी किसान खड़गसिंह यादव, सुघर सिंह, बीर सिंह, मोहन सिंह, ब्रजकिशोर, ज्ञान सिंह, खलभल यादव, मन्नी, शिव नारायण, राजेश सिंह, अशोक सिंह आदि किसानों ने बताया कि हम लोगों की लिमिट साधन सहकारी समिति में बनी है। इससे खरीफ व रबी की फसल में खाद मिल जाती है। इस समय खरीफ फसलों में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। लेकिन समितियों में खाद उप्लबधनही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि समितियों में खाद उपलब्ध कराई जाए। वही साधन सहकारी समिति कुरारा देहात के सचिव भारत दीन प्रजापति से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि मांग लगाई जा रहीहै।खाद आने पर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।