Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस अधीक्षक के द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक के द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

रायबरेली| जनपद में आज 6 अगस्त 2021 को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के द्वारा जनपद के विभिन्न बी.एड. प्रवेश परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सकुशल एवं शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रधानाचार्य को दिशा निर्देश भी दिए गए। शासन के द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराने के कठोर आदेश भी दिए गए जिसमें परीक्षार्थियों के आने पर ठीक तरह से चेकिंग भी की जाए।