Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम-एसपी ने डेरापुर तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण

डीएम-एसपी ने डेरापुर तहसील परिसर में किया वृक्षारोपण

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने डेरापुर तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जहां बेलपात का पौधा लगाया, वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने आंवले का पौधा लगा जनसंदेश दिया कि वृक्ष हमारे लिए, हमारे वातावरण के लिए अत्यन्त आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति वृक्ष लगायें, साथ ही साथ उनकी सुरक्षा भी करें, जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुन्दर बना रहे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन मौजूद रहे।