Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक किलो गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

एक किलो गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मौदहा, हमीरपुर। इस समय कस्बे में जगह जगह अवैध शराब और गांजा बिक्री का कारोबार चरम पर है हालकिं कोतवाली पुलिस आयेदिन ऐसे लोगों पर नकेल कसने का काम कर रही है। उसी सिलसिले में देररात कोतवाली पुलिस के एक व्यक्ति को एक किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। कस्बे के मोहल्ला उपरौस नई बस्ती निवासी अच्छे लाल मूल निवासी राजीव नगर कबरई के घर पर छापेमारी कर कोतवाली पुलिस के एस.आई.राहुल मिश्रा और एस.आई.कल्पना सिंह ने घर की तलाशी लेकर एक किलो हरा गांजा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।जबकि आरोपी की पत्नी ममता ने कोतवाली पुलिस पर उन्हें परेशान करने के साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।