Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भेजा जेल

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना पुलिस ने शान्ति भंग की धाराओं के साथ अन्य धाराओं में आधा दर्जन लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है। रामगढ़ पुलिस ने विगत रात्रि में आपस में मारपीट करने वाले कोहिनूर रोड निवासी 25 वर्षीय परवेज पुत्र हसीन, काले बाबू की तकिया निवासी 30 वर्षीय वसीम पुत्र सलीम को पुलिस ने शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा। दूसरी घटना मे ंथाना दक्षिण पुलिस ने छोटी छपैटी निवासी 48 वर्षीय सत्यप्रिय कुलश्रेष्ठ, गुरूदीप पुत्र सत्यप्रिय, रामवीर पुत्र मुन्नालाल को भी विगत रात्रि में गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुुए जेल भेजा। तीसरी घटना में लाइनपार पुलिस ने नगला आशा निवासी 45 वर्षीय पंजाबी पुत्र झम्मनसिंह आदि लोगों को भी जेल भेजा।