Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

हमीरपुर।  नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर मे आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि योगीराज कृष्ण के जन्म को हम अधर्म पर धर्म की जीत को मानते है। कृष्ण जन्माष्टमी जिसे केवल जन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के रुप में भी जाना जाता है। एक वार्षिक हिन्दू त्योहार है जो विष्णु जी के दशावतारो मे से आठवीं और चौबीस अवतारो मे से बाइसवें अवतार श्री कृष्ण के जन्म का जश्न मनाता है। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रमेश शुक्ल ने बोलते हुए कहा कि कृष्ण जी भगवान विष्णु के अवतार है जो तीन लोक के तीन गुणो सतगुण, रजगुण तथा तमोगुण मे से सतगुण विभाग के प्रभारी है। भगवान का अवतार होने की वजह से कृष्ण जी मे जन्म से ही सिद्धियॉ मौजूद थी। उनके माता पिता वसुदेव देवकी के विवाह के समय मामा कंस जब अपनी बहन देवकी को ससुराल पहुॅचाने जा रहा था तभी आकाशवाणी हुई थी कि देवकी का आठवां पुत्र कंस को मारेगा। अतः वासुदेव और देवकी को जेल मे रखने के बावजूद कंस कृष्ण को नही मार पाये। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने सोहर और गीत के माध्यम से सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा सृष्टि सिंह व शिवांगी ने गीत व सम्वाद के माध्यम से अपने विचार रखे। कार्यक्रम प्रमुख संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने जन्मोत्सव संकीर्तन व सभी का आभार ज्ञापित किया। काय्रक्रम का संचालन आचार्य बलराम सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राये मौजूद रही। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।