Friday, May 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति बिभाग जिलाध्यक्ष संत कुमार के नेतृत्व में एक पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरुल हूदा लाला राइन गांधी ने पदयात्रा की शुभारम्भ टापाखुर्द चौराहे से भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माला पहनाकर किया। पदयात्रा नबीन सब्जी मंडी, कोटला चौराहे से करन सिंह के नगला स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर समाप्त की गई। अनुसूचित जाति बिभाग जिलाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि आज के दिन 29 अगस्त 1947 को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को संविधान ड्रफटिंग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति बिभाग पर्ब के रूप में कई बर्षो से मनाता आ रहा है। पदयात्रा में आकाश, लक्की, शक्ति सिंह, सचिन कुमार, योगेन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह, ऋषभ कुमार, गौरव, संजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।