Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आर्थिक तंगी, घरेलू कलह बनी आत्महत्या का कारण

आर्थिक तंगी, घरेलू कलह बनी आत्महत्या का कारण

कानपुर दक्षिण। आर्थिक तंगी से शुरू हुई घर की कलेश का खात्मा परिवार के मुखिया ने फॉसी लगाकर किया। गुजैनी निवासी राजशेखर दुबे अपनी पत्नी लक्ष्मी, बेटी नैन्सी17, बेटे सौरभ15 के साथ सुरेन्द्र गुप्ता के मकान में किराये पर करीब 10 साल से रह रहे थे।
राजशेखर दुबे दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वही पत्नी लक्ष्मी भी एक फैक्ट्री में काम कर अपना व अपने बच्चों का पेट पालते थे। कुछ दिनों पहले लक्ष्मी की नौकरी छूट गई थी। वही राजशेखर को भी रोज काम नहीं मिल पा रहा था। जिससे घर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी वजह से पति पत्नी में रोज आपसी कलेश होने लगा। कल रात भी दोनो में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद राजशेखर ने अंदर के कमरे में जाकर देर रात फॉसी लगा ली। तड़के सुबह लक्ष्मी उठ कर जब अंदर गई तो राजशेखर को फंदे पर झूलता देख उसकी चीखे निकल गई। शोर सुन कर आस पास के लोग एकत्र हो गये। जिसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा।