Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंडन सफाई अभियान गायत्री परिवार द्वारा

हिंडन सफाई अभियान गायत्री परिवार द्वारा

unnamed (2)ग़ाज़ियाबाद, संजय कुमार गिरि। आज हिंडन तट गायत्री शक्ति पीठ एवं जी टी रोड से लगे हुए शमशान के पास हिंडन नदी के दोनों ओर तटों पर गायत्री परिवार द्वारा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें गायत्री परिवार के 300 से ज़्यादा सवयंसेवकों नें बहुत उत्साह से हिस्सा लिया। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, इस अभियान में 4 ट्राली कचड़ा निकला जिसमे भारी मात्रा में कीचड़ भी था, सफाई अभियान लगभग 100 मीटर के क्षेत्र में किया गया। इस अभियान में गायत्री परिवार की एनसीआर टीम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही नगर निगम ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया मलवे को कूड़ा-घर तक पहुँचाने में। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीआर प्रमुख आर एन सिंह एवम् गायत्री शक्तिपीठ हिंडन के व्यवस्थापक राम किशोर चौधरी ने पूजा से की व समापन आरती से हुआ। स्वयं सेवा का यह क्रम देखने लायक रहा। इस तरह के सफाई अभियान गायत्री परिवार समय समय पर चलाता रहता है, 30 अप्रैल को इसी तरह का सफाई यमुना अभियान सोनिया विहार दिल्ली में भी किया गया था।