Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेता के घर से हजारों की चोरी

भाजपा नेता के घर से हजारों की चोरी

हाथरस। शहर के सीकनापान गली निवासी एवं भाजपा नेता के घर से अज्ञात चोर गेट खोलकर व अलमारी से हजारों रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है सीकनापान गली निवासी एवं भाजपा नेता रवि वार्ष्णेय के घर से गत 9 सितंबर की शाम को उनके घर अज्ञात लोगों ने मेन गेट के दरवाजे को खोलकर प्रवेश पा लिया और उनके कमरे की अलमारी से सोने की तीन अंगूठी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के वक्त उनके घर पर कोई नहीं था और जब वह अपनी दुकान से घर पहुंचे तो अलमारी को खुला देखा तो दंग रह गए और उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए तथा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। साथ ही उन्होंने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु तहरीर भी दी है।