Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सम्मान समारोह कर भारतीय प्रेस परिषद् सदस्य को किया सम्मानित

सम्मान समारोह कर भारतीय प्रेस परिषद् सदस्य को किया सम्मानित

घाटमपुर। तहसील परिसर में आज प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा नामित किए गए। श्याम सिंह पवार का सम्मान समारोह किया गया। मुख्य अतिथि श्याम सिंह पवार विशिष्ट अतिथि डीके मैथानी, इब्ने हसन जैदी ,जाहिर खान, शलभ जायसवाल ,अरविंद यादव, अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र त्रिवेदी उपस्थित रहे।मौजूद घाटमपुर तहसील क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने श्याम सिंह पवार जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया व विशिष्ट अतिथि डीके मैथानी वह सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । पत्रकार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ घाटमपुर तहसील क्षेत्र के लगभग सभी पत्रकारों ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस मौके पर पुनः नामित किए गए पत्रकार श्याम सिंह पवार जी ने पत्रकारों को पत्रकारिता से जुड़ी अहम जानकारियों से अवगत कराया और मौजूद सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि अगर किसी पत्रकार का पत्रकारिता के दौरान किसी के द्वारा पत्रकार का शोषण किया जाता है या पत्रकारिता के दौरान अवरोध उत्पन्न किया जाता है, तो सर्वप्रथम घाटमपुर में कार्यरत पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री को अवगत कराएं, उसके पश्चात प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को लिखित शिकायत दीजिए, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पत्रकार हितों के लिए हमेशा ही तत्पर है। इस मौके पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिराजी, कोषाध्यक्ष अब्दुल अहद, महामंत्री सुफियान, मिथिला शरण दुबे, शुभम साहू, विनीत साहू, विपिन गुप्ता, रोहित, विवेक पाल, अतुल त्रिवेदी, अंजनी शर्मा, मुजीम अली, अजीत नायक, विशाल सिंह, मोहित सिंह, राजा संखवार, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, विक्रम, शशि प्रजापति, अजय अवस्थी, अनिल, आशीष कुमार, शैलेंद्र यादव, अभिषेक यादव, राजू तिवारी आदि लगभग आधा सैकड़ा पत्रकार मौजूद रहे।