Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नेकी की दीवार पर टांगी उपयोगी वस्तुयें

नेकी की दीवार पर टांगी उपयोगी वस्तुयें

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाईटेक के बैनर तले नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाईटैक ने अलीगढ़ रोड स्थित अन्न क्षेत्र पर यह आयोजन किया गया। इस दीवार पर नए और पुराने कपड़े, जूते चप्पल एवं अन्य उपयोगी सामान टांग दिए गए। जिन्हें जरूरतमंद अपनी आवश्यकता अनुसार अपने प्रयोग के लिए ले जा सकें। इस अवसर पर जॉयंट्स इंटरनेशनल के स्पेशल कमेटी मेंबर बौहरे बृजमोहन शर्मा, फेडरेशन -5 के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल गोरई वाले, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कपिल अग्रवाल ,जॉयंट्स हाइटेक के अध्यक्ष संजय गोयल एवं प्रशासनिक निदेशक दिनेश माहेश्वरी ने बताया कि यह नेकी की दीवार बहुत ही उपयोगी है। इस पर निरंतर पुराने कपड़े आदि टांगे जाएंगे। जिसे लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकें। इस अवसर पर जॉयंट्स सहेली की अध्यक्षा तृप्ता बंसल, सरिता अग्रवाल, संतोष बंसल, दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, मुकेश गोयल, मनोज लोहिया, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दिलीप गोयल, कुमोद माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।