Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धनगर प्रतिनिधि मंडल ने टूंडला विधायक को ज्ञापन सौंपा

धनगर प्रतिनिधि मंडल ने टूंडला विधायक को ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल टूंडला विद्यायक प्रेमपाल सिंह धनगर से मिला और मुख्यमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि धनगर जाति के व्यक्तियों स्थलीय सत्यापन कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराएं जाने की मांग की है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सरक्षक मातादीन धनगर ने कहा कि फिरोजाबाद की विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार एवं लेखपाल धनगर जाति के व्यक्तियों के अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्रों के आवेदनों को बिना स्थलीय पूछताछ व जाँच पडताल के ही निरस्त कर देते है।ं जिससे धनगर जाति के लोग अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष फौरन सिंह धनगर, जिला महासचिव रामबाबू धनगर, जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट ब्रजेश धनगर, जिला सचिव राहुल धनगर, संगठन सचिव मौसम धनगर, नगर अध्यक्ष एडवोकेट विपिन धनगर, फिरोजाबाद ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रवीर धनगर, हाथवंत ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह धनगर, नारखी ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रपाल धनगर, पवन धनगर आदि मौजूद रहे।