Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने किया वृक्षारोपण

भाजपाईयों ने किया वृक्षारोपण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय के नेतृत्व में आज महात्मा गांधी इण्टर कालेज के सेक्टर प्रमुख मुकेश राना मोनू व बूथ अध्यक्ष अंकित गौड व समस्त नगर कमेटी द्वारा विद्यापति नगर के सुभाषचन्द्र बोस पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के तहत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। सुभाष पार्क बनने के बाद आज पहली बार पार्क के अन्दर पांच पौधों को लगाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि पौधे लगाने से वातावरण स्वच्छ रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि आगे भी नगर कमेटी द्वारा और भी क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम किये जायेंगे। एक पौधा बडा होकर फल के साथ-साथ हमको छाया भी देता है। आज तापमान इतना बढ चुका है कि हम घर से भी मुश्किल से निकलते हैं और हम यदि पौधों को लगायेंगे तो वातावरण के साथ ही तापमान में भी गिरावट आयेगी। आज प्रधानमंत्री जी का पूरा जोर स्वच्छता और पौधारोपण पर है। एक नया पौधा लगाने से हम स्वच्छता का भी अहसास करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम में महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी, अशोक गोला, मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय, नवीन शर्मा, विश्वनाथ आर्य, संजय सक्सैना, शरद माहेश्वरी, विजय वर्मा, अम्बरीश, उद्धवकृष्ण शर्मा, गौरवकांत शर्मा आदि मौजूद थे।