Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मृत सफाईकर्मी के परिजनों को एक करोड़ देने की मांग

मृत सफाईकर्मी के परिजनों को एक करोड़ देने की मांग

हाथरस। आगरा में दलित सफाई कर्मी अरुन बाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में मौत पर पीड़ित परिजनों से मुलाकात करते हुए उनका दुख साझा किया। हाथरस से गए प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक के भाई सोनू से पूरे मामले की जानकारी ली। प्रतिनिधि मण्डल में वार्ड नंवर 21 के सभासद अजय राज, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश सफाई यूनियन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू, समाजसेवी अरुण निर्मल, सैमसंग आदि मौजूद थे। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार से दुख बाँटेते हुए सभासद अजय राज ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुःखद है। पीड़ित परिवार के साथ न्याय होना चाहिए। वहीं सफाई यूनियन जिलाध्यक्ष दिलीप डब्बू ने घटना पर दुख जताते हुए घटना की निंदा की। वहीं प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए आथिर्क सहायता, सरकारी नौकरी व आवास की मांग की।