Saturday, August 1, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुकान की दीवार काटकर चोरी

दुकान की दीवार काटकर चोरी

2017.05.27 10 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। अलीगढ़ रोड पर रामबाग इण्टर कालेज मार्केट में बनी एक कन्फैक्शनरी दुकान की दीवार काटकर अज्ञात चोर हजारों का माल चोरी कर ले गये। गिर्राज कालोनी गली नं. 5 निवासी रामशरन पुत्र किशोरीलाल की रामबाग इण्टर कालेज मार्केट में निर्मल शाॅपिंग सेंटर के नाम से दुकान है जिसकी बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर प्रवेश पा लिया और दुकान में से 5 हजार रूपये की खेरीज व 10 हजार रूपये की नगदी तथा करीब 10-15 हजार रूपये कीमत का सामान चोरी कर ले गये। घटना की आज सुबह पता चलने पर दुकानदारों में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पाकर थाना हाथरस गेट पुलिस भी आ गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।