Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम समाज की जमीन पर दबंग कर रहे निर्माण

ग्राम समाज की जमीन पर दबंग कर रहे निर्माण

2017.05.30 22 ravijansaamnaकानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर चैकी के पीछे पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर गाँव के ही दो दबंग युवक अपना पक्का मकान बनवा रहे है उनकी दबंगई के आगे चैकी ईंचार्ज व लेखपाल भी बौने नजर आने लगे मर्दनपुर गाँव की महिला प्रधान करूणा यादव ने बताया कि गाँव के ही दो युवक रिजवान व रवि काफी समय से रूक रूक कर जमीन पर निर्माण करवा रहे है। जिसकी शिकायत बगल में ही बनी चैकी के चैकी ईंचार्ज आर.एल. यादव व लेखपाल से की पर हर बार दबंग कुछ दिन काम रोक कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर देते है, वही बार बार शिकायत करने पर चैकी ईंचार्ज ने तो यहाँ तक कह डाला की बनने दो कौन सी तुम्हारी अपनी जगह है। वहीं बार बार की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल ने काम रूकवाया पर दबंगो ने कहा मकान तो यही पर बनेगा जल्द ही बनकर रहेगा वाह री दबंगई।