कानपुर देहात। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्यों जहाँ विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 की प्रक्रिया गतिमान है, उन राज्यों के मुख्य सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, स्वास्थ्य सचिव के साथ वर्चुअल मीटिंग की गई। आयोग द्वारा कोविड महामारी की वर्तमान एवं अनुमानित स्थिति, वैक्सीनेशन आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह ने वर्चुअल बैठक में दिये गये निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल, बाइक, वाहन रैली तथा जुलूस दिनांक 31 जनवरी, 2022 प्रतिबन्धित रहेगें। प्रथम चरण में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची दिनांक 27 जनवरी 2022 को अन्तिम हो जायेगी तथा दिनांक 28 जनवरी 2022 से 08 फरवरी, 2022 तक राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम 500 व्यक्तियों अथवा मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा जो कम हो, तक भौतिक रूप से मीटिंग्स की अनुमति प्रदान की गई है। द्वितीय चरण में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची दिनांक 31 जनवरी, 2022 को अन्तिम हो जायेगी। अतः दिनांक 01 फरवरी, 2022 से 12 फरवरी 2022 तक राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम 500 व्यक्तियों अथवा मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो, तक भौतिक रूप से मीटिंग्स की अनुमति प्रदान की गई है। आयोग द्वारा डोर-टू-डोर कैम्पेन की सीमा में वृद्धि कर दी गई है। अब डोर-टू-डोर कैम्पेन के तहत 05 व्यक्तियों के स्थान पर 10 व्यक्तियों के साथ (सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर) प्रचार किया जा सकता है। वीडियो वैन के साथ खुली जगह में कोविड मानकों का अनुसरण करते हुए जगह की क्षमता का 50 प्रतिशत अथवा 500 व्यक्ति अथवा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो, प्रचार-प्रसार किया जा सकता है बशर्ते जन साधारण को और ट्रैफिक के आवागमन के सम्बन्ध में कोई असुविधा न हो। आयोग द्वारा राजनैतिक दलों हेतु अधिकतम 300 व्यक्तियों अथवा हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य सीमा के अन्तर्गत इन्डोर मीटिंग की अनुमति पूर्व में ही प्रदान की जा चुकी है, जो जारी रहेगी। आयोग द्वारा राजनैतिक दलों से कोविड अनुरूप व्यवहार निर्वाचन सम्बन्धी समस्त गतिविधियों के दौरान आदर्श आचार संहिता के समस्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की गई है। रैली/ जनसभा हेतु रिटर्निंग आफिसर द्वारा खुले मैदानों का चिन्हांकन कर लिया गया है।
Home » मुख्य समाचार » निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड महामारी की वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जारी हुए निर्देश
Jansaamna