Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने चार लोगों को भेजा जेल

पुलिस ने चार लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना पुलिस ने विभिन्न घटनाओं में चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा। जिनका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया गया। थाना मटसैना पुलिस ने विगत रात्रि में दविंष देकर अजयपाल पुत्र निहाल सिंह निवासी लेखराजपुर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किये थे। वह न्यायालय से काफी बच रहा था। वही दूसरे थाना उत्तर पुलिस के सन्तोष नगर निवासी अमित कुमार पुत्र केशवदेव, अमन शर्मा पुत्र राजकुमार, षिकोहाबाद पुलिस ने आवास विकास कालौनी निवासी सुमित शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया है।