Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नामान्तरण में यदि आपत्ति हो तो दर्ज करायें

नामान्तरण में यदि आपत्ति हो तो दर्ज करायें

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भूखण्ड संख्या 5 राजकीय औद्योगिक आस्थान, रनियां कानपुर देहात के मूल आवंटी सन्तोख कुमार सिंह पुत्र साधा सिंह निवासी 87/6 हीरागंज, कानपुर नगर की मृत्यु 20 मार्च 2013 को हो गयी थी। परिणामस्वरूप उपरोक्त भूखण्ड संख्या 5 हरचरन कौर पत्नी सन्तोख सिंह, इन्द्रजीत सिंह पुत्र सन्तोख सिंह के पक्ष में नामान्तरण हेतु इन्दरजीत सिंह पुत्र सन्तोख सिंह द्वारा आवेदन पत्र दिया गया है। इस नामान्तरण से यदि किसी का कोई आपत्ति हो तो प्रकाशन के 30 दिन के अन्दर साक्ष्य सहित कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इस समयावधि के उपरान्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने दी है।