Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शर्बत वितरण कर की समाज की सेवा

शर्बत वितरण कर की समाज की सेवा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। विभिन्न स्थानों पर समाज सेवियों द्वारा भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को राहत पहुंचाने के लिये शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर प्यासे लोगों की मदद की गई। एकादशी के अवसर पर सोमवार को साढ चैराहे पर ग्रामीण सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी ने कैम्प लगवाकर शर्बत वितरण किया। इस मौके पर शिवकुमार कुशवाहा गोविन्द शुक्ला, गोपाल सैनी, सुनील गुप्ता, रामबाबू यादव, आदि लोग सहयोग करते रहे। दूसरे स्थान पर नेपाल सिंह व छोटे मिश्रा मनोज सिंह अनूप शुक्ला आदि लोगों द्वारा शर्बत वितरण किया गया।