Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम करा रहा नालों की तलीझाड़ सफाई

नगर निगम करा रहा नालों की तलीझाड़ सफाई

2017.06.09 10 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम द्वारा नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान गुरूवार को नगर विधायक मनीष असीजा और क्षेत्रीय सभासद की मौजूदगी में चला। नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने नालों की सफाई व्यवस्था का मौके पर जाकर मुआयना किया। बताते चलें कि बरसात से पहले नगर विधायक के कहने पर नगर आयुक्त ने नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान के लिए टीम गठित की थी। ताकि बरसात के दिनों में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से रूबरू नीं होना पडे। इसी क्रम में निगम प्रशासन के निर्देश पर चैकी गेट और हनुमानगढ से जुडे इलाकों में स्थित नाली और नालों की तलीझाड सफाई कराई गई। इस काम में निगम प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त जेसीबी आदि को भी लगाया गया हैं।