Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति नहीं कमाता साहब उसे सबक सिखा दो

पति नहीं कमाता साहब उसे सबक सिखा दो

सासनी, जन सामना संवाददाता। गांव गोपालपुर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सुलह कराने के लिए पति को ढूंढ रही है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में गोपालपुर निवासी बविता पत्नी प्रदीप ने कहा है कि उसका पति चार-चार महीने को बाहर चला जाता है, कुछ भी कमाकर नहीं लाता है। किसी प्रकार वह मेहनत कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही है। जब भी पति बाहर से आता है तो उसके कमाए रूपयों को लेकर फिर भाग जाता है। जिससे वह काफी परेशान है। बविता ने अपने पति को सुधारने हेतु पुलिस से गुहार लगाई है।