Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता

समाजवादी सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता

2017.06.27 02 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सोमवार को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने सूबे की भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए भाजपा को तानाशाह बताया और देश की लोकतांत्रिक व्यदिवस्था के लिए नुकसानदेय करार दिया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्तओं ने समाजवादी सदस्यता अभियान के तहत  लोगो को प्राथमिक सदस्यता दिलाई। संदीप यादव, रजनीश यादव, अजित सिंह, अरुण वर्मा आदि ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताई। समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता मुख्य रूप से लोहियावाहनी के संजय यादव, मनुदेव ठाकुर ,दीप सिंह राणा ,अनुराग चैहान, राहुल सैनी आदि रहे।