Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2300 ग्राम गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

2300 ग्राम गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर 1-नफीज अहमद(टॉप-टेन अभियुक्त) पुत्र स्व0 वसीर अहमद निवासी ग्राम घोसी का पुरवा मजरे आशिकाबाद थाना सलोन रायबरेली को 1200 ग्राम अवैध गांजा तथा 2-नरेन्द्र पटेल पुत्र जियालाल पटेल निवासी ग्राम रानी का पुरवा मजरे किठावां थाना सलोन रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना सलोन पर एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।