Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शांतिभंग में तीन बंद

शांतिभंग में तीन बंद

सासनी। कोतवाली पुलिस ने आपसी कहासुनी को लेकर झगडा कर रहे तीन लोगों को शांतिभंग के अरोप में पाबंद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान के आदेशानुसार तथा सीओ के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसएचओ सतेन्द्र सिंह मय फोर्स के कस्बा में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अलग-अलग गांव आपसी कहासुनी को लेकर कुछ लोग झगडा कर रहे है। एसएचओ ने अलग-अलग गांव में पुलिस भेजकर गांव नगला पौपा से सत्यवीर पुत्र स्वामी दास, तथा शेखर पुत्र छत्रपाल, प्रताप पुत्र एवरन सिंह, निवासीगण गांव वासगोई में एसआई तसव्वुर अली, एसआई जन्मेद सिंह को भेज दिया। जहां से दोनों एसआई झगडा कर रहे तीन लोगों को पकडकर कोतवाली ले आए। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग का अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है।