Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार

नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अजीत कुमार पुत्र राजू गिरी निवासी ऊंचा गांव, थाना जलेसर एटा को नशीला पदार्थ (स्मैक एवं डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक एवं 600 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर सं. यूपी 82 यू/5947 बरामद हुई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई सत्यभान सिंह चौकी प्रभारी मैण्डू, है.का. संदीप कुमार राघव, सिपाही हरेन्द्र सिंह, सोनवीर सिंह शामिल थे।