Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में आग से महिला झुलसी

संदिग्ध हालत में आग से महिला झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव बढैया नगर में एक महिला संदिग्ध हालत में आग से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव बढैया निवासी हरेन्द्र कुमार की 20 वर्षीय पत्नी नीतू आज सुबह संदिग्ध हालत में कपडों में आग लगने से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए पति द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। झुलसी महिला की माने तो वह गैस पर गिरने से झुलसने की बात कह रही थी। लेकिन उसका भाई पति-पत्नी में कहासुनी होने पर आग लगाने का प्रयास करने की बात कही है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इलाका पुलिस को घटना से अवगत कराया। महिला का मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज कराये गये।