Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भूतपूर्व सैनिक लाभ हेतु करें आवेदन

भूतपूर्व सैनिक लाभ हेतु करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिक वीर नारियों एवं आश्रितों को जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि मिनिस्ट्री आफ डिफेंस, केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा भूतपूर्व सैनिक, दिवंगत सैनिक पत्नीओं व उनके समकक्ष आर्मी, नेवी, एअरफोर्स के दो पुत्रियों के विवाह अनुदान रू0 50,000एवं शैक्षिक छात्रवृत्ति कक्षा 1 से अन्डर एजूकेशन दो बच्चो को रू0 1000 प्रतिबच्चे को 15 अक्टूबर 2017 तक व पिन्यूरी ग्रान्ट आ0सहा0 65 वर्ष से ऊपर नाॅन पेंशनरों को रू0 4000 प्रतिमाह प्रदान करने का प्रावधान है। बताया कि नियम के अन्तर्गत आने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन आन लाइन वेबसाइड www.ksb.gov.in पर कर सकते है।