Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मां बाप ने प्रेमिका को डाटा प्रेमी ने लगायी फांसी

मां बाप ने प्रेमिका को डाटा प्रेमी ने लगायी फांसी

2017.07.19 01 ravijansaamnaकानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस 2 निवासी अरूण गुप्ता अपने परिवार पत्नी सुधा बेटा अभय 16 व बेटी आकांक्षा के साथ रहते है। अभय 11वीं का छात्र है व पढ़ाई में भी तेज था आज सुबह पूरा परिवार घर में सो रहा था रोज की तरह सुबह 5 बजे अभय पढ़ने के लिये उठा पर न जाने कब किचन में रस्सी के कुंडे के सहारे फाँसी लगा ली सुबह जब माँ सुधा किचन में गयी तो अभय को देख पैरों तले जमीन खिसक गयी सुधा की चीख सुन पुरा परिवार भाग कर आया पर सुधा बेहोश हो चुकी थी सभी लोग नजारा देख कर दंग रह गए मौके से पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस ने शव को उतार कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। आस पास पूछताछ में लोगों ने दबी जुबान से बताया की मोहल्ले की रहने वाली खुशी (काल्पनिक नाम) और अभय के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका सीधा असर उसकी पढ़ाई पर पड़ रहा था जिस कारण अभय के पिता ने पहले अभय को डॉटा व बाद में लड़की के घर जाकर लड़की को व उसके पिता को भी समझाया जिससे दोनो परिवार में मुहाचाही भी हुयी थी जो कि अभय को अच्छा नही लगा जिसके चलते अभय ने आज सुबह फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।