Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिट्टी के तेल का उठान/वितरण कार्य 21 जुलाई से

मिट्टी के तेल का उठान/वितरण कार्य 21 जुलाई से

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के ग्रमीण एवं नगरीय क्षेत्र के समस्त पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय कार्ड धारकों को अवगत कराना है कि शासन से माह जुलाई में मिट्टी का तेल का संशोधित आवंटन प्राप्त न होने के कारण अद्यावधि तक मिट्टी के तेल का उठान व वितरण कार्य नही हो सका था। मिट्टी के तेल का उठान व वितरण कार्य 21 जुलाई से सुचारू रूप से प्रारंभ हो जायेगा। अतः कार्ड धारक अपने सम्बद्ध उचित दर विक्रेता से मिट्टी का तेल विगत माह की भांति प्राप्त कर ले। यदि किसी उचित दर विक्रेता द्वारा उक्त वितरण तिथियों में दुकान बंद रखी जाती है या मिट्टी का तेल का वितरण नही किया जाता है तो उसके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। समस्त कार्ड धारक वितरण न करने वाले उचित दर विक्रेता के संबंध में क्षेत्र से संबंधित एसडीएम एवं जिला पूर्ति अधिकारी, एडीएम एफआर से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।