Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा विधायक की पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ की हांथापाई

सपा विधायक की पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ की हांथापाई

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। सपा विधायक की कोर्ट में पेशी के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा जमकर हांथापाई की गई, जिसके चलते मीडियाकर्मियों की माइक आई डी टूटने की जानकारी मिली।
बताते चलें कि कानपुर कोर्ट में सुनवाई हेतु सपा विधायक इरफान सोलंकी की आज पेशी थी। इस दौरान काफी संख्या में सरुक्षाकर्मी मौजूद थे। इस मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी सपा विधायक से वार्ता कर उनकी बात जानना चाहते थे लेकिन सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया और हांथापाई शुरू कर दी। जिसके चलते मीडियाकर्मी की माईक आई डी टूट गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों व सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर मीडियाकर्मियों को कवरेज करने से रोका।
नाराज मीडियाकर्मियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। पुलिस के उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शान्त हुआ।