यातायात के नियमों में नहीं हो पा रहा सुधार,चिन्हित नहीं हो सके दुर्घटना के हॉटस्पॉट
ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 8 लोग घायल हो गए।जिसमें गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना रविवार देर शाम कानपुर-उन्नाव राजमार्ग पर रामसांडा गांव के निकट की है।जहाँ क्षेत्र के पूरे मैकूलाल गांव निवासी रामसजीवन 58 वर्ष अपने दामाद जयकरन 22 वर्ष निवासी नया पुरवा थाना गदागंज के साथ बाइक पर निमंत्रण से वापस घर लौट रहा था।
Read More »