डलमऊ/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र के चकमिल गांव के रहने वाले दिनेश की पत्नी शर्मीली जिनको बीते दिन शनिवार की प्रातः काल प्रसव पीड़ा होने के बाद एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में नगर के निकट ही उसे अत्याधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद चालक संजय व ईएमटी गजेन्द्र सिंह ने कुशलता पूर्वक एम्बुलेंस में प्रसव कराया और जच्चा बच्चा को स्वस्थ हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।बता दें कि प्रसव पीड़िता की देवरानी द्वारा शनिवार को 108 एंबुलेंस पर फोन किया गया था और चकमिल गांव की रहने वाली शर्मीली को प्रसव हेतु सीएचसी ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया।
अज्ञात कारणों से गेंहू के खेतों में लगी आग
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के माधवपुर सुल्तान में अज्ञात कारणों से गेंहू के खेतों में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक करीब दस बिस्वा फसल जलकर राख हो चुकी थी।गाँव निवासी शिवमूरत द्विवेदी के गेंहू के खेत में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग लगने से वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दस बिस्वा फसल जलकर तबाह हो चुकी थी। पीड़ित द्वारा राजस्व प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है।
Read More »चोरी करते हुए युवक को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ा
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के जमुनापुर चौराहे पर एक कपड़े की दुकान में चोरी करते वक्त एक युवक को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।क्षेत्र के रामसांडा गांव निवासी विकास गुप्ता जमुनापुर चौराहे पर विकास रेडीमेड क्लॉथ स्टोर के नाम से कपड़े की दुकान चलाता है।
Read More »एसोसियेशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में समाचारपत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
जयपुर/कोरापुतः उड़ीसा। एसोसियेशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के लघु और मध्यम समाचार पत्रों के अनेक प्रकाशक/स्वामी सम्मिलित हुए और अपने अपने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चन्दोला ने वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया और समाचार पत्रों की समस्याओं का निस्तारण कराने बल बल दिया। राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ0 अनन्त शर्मा ने प्रिंट मीडिया के सामने उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया व नई टेक्नोलॉजी के जरिए कैसे इस से मुकाबला किया जा सकता है इस पर अपने विचार प्रकट किए। साथ ही उपभोक्ता जागरूकता में मीडिया की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
खाताधारकों के प्रति बेपरवाह शाखा प्रबंधन
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। जिला रायबरेली के अंतर्गत ऊंचाहार क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। उन्हें खाताधारको से बात करने में समस्याएं होती हैं। बैंक कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारको और बैंक परिसर में आने वाले नए ग्राहकों को वरीयता नहीं देते हैं। यहां तक कि खाताधारकों को बैंक कर्मियों से सही और सटीक जवाब पाने के लिए हांथ बांधे उनके सामने खड़े रहना पड़ता है। खाली पड़ी कुर्सियां केवल उनको निहारती हैं। बैंक के कर्मचारियों का यह रवैया आम आदमी को जन सुविधा केंद्र पर जाने को मजबूर करता है वहां उसे अतिरिक्त शुल्क देकर बैंकिंग कार्य करवाना पड़ता है।
एनटीपीसी में संचालित एसबीआई की शाखाः-
बताते चलें कि जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र में एनटीपीसी आवासीय परिसर के अंदर लंबे अरसे से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा संचालित हो रही है। यहां के कर्मचारियों की वर्तमान में खासियत यह है कि यहां के प्रबंधक सहित सारा स्टॉफ एक ही समय में लंच करने के लिए चला जाता है और उपभोक्ता इंतजार की घड़ियां गिनते रहते हैं। अधिकांश उपभोक्ता जैसे बिजनेस मैन और मजदूर वर्ग के भी होते हैं जो कि दोपहर में बैंकिंग कार्य हेतु लंच के दरमियान ही शाखा में पहुंचते हैं लेकिन यहां पर एक ही समय में सारा स्टाफ लंच करने के लिए चला जाता है, जिसकी वजह से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। कर्मचारियों के लंच का भी कोई समय निर्धारित नहीं है कितनी देर बाद वह लंच से लौटेंगे इसका समय वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भी ठीक तरीके से नहीं बता पाता है। क्षेत्र में एनटीपीसी आवासीय परिसर के अंदर खुली एसबीआई की शाखा में कई कर्मचारी ऐसे हैं जिनका तबादला लंबे अरसे से नहीं हुआ है और उनसे ही ग्राहक परेशान हो रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों को दिया निर्देश
⇒हफ्तों से सड़क पर बह रहा नाली का पानी और लगा है कचरे का ढेर
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले की नगर पालिका की कार्यशैली पर स्थानीय लोग ही सवाल खड़ा कर रहे हैं। नगर पालिका के दायरे में आने वाले मोहल्ले कचरे के ढेरों से और टूटी पड़ी नाली की गंदगी से भरे पड़े हैं। शहर के साथ साथ हाईवे के किनारे से होकर कालोनियों को जाने वाले रास्ते की सफाई व्यवस्था पर रायबरेली का नगर पालिका लापरवाही का प्रदर्शन कर रहा है।
मामला शहर से गुजर रहे लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे सुयश रेस्टोरेंट के सामने तुलसी नगर मार्ग को जाने वाले प्रगतिपुरम चौराहे का है। इस चौराहे के तुलसी नगर मार्ग को जाने वाले गेट पर प्रवेश करते ही सड़कों पर पानी भरा हुआ है लोग वाहनों से तो किसी तरह निकल जाते हैं लेकिन यहां के नगरवासियों के लिए पैदल चलकर सड़क तक आना मुश्किल होता है क्योंकि सड़क पर बह रहा नाली का पानी और लगे कचरे के ढेर से होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। प्रगतिपुरम चौराहे से लेकर अलंकृत लान तक की नालियां बजबजा रही हैं सड़क के किनारे पानी भरा हुआ है। प्रगतिपुरम चौराहे पर सुभाष जनरल स्टोर के दुकानदार और वहां खड़े ग्राहकों ने बताया कि पिछले एक हफ्तों से इस सड़क पर नाली का एक पाइप टूटने की वजह से पानी का रिसाव हो रहा है। इसके साथ कचरे का ढेर रास्ते भर में लगा है कोई सफाई कर्मचारी भी यहां की गंदगी को साफ करना नहीं चाहता है। नगर पालिका का कोई भी कर्मचारी हफ्तों से इस सड़क पर बह रहे पानी को बंद कराने के लिए नहीं आया।
“धर्मांधता का अजगर देश को निगल रहा है”
सबको धर्म के प्रति खुद के विचार श्रेष्ठ लगते है। चाहे हिन्दु पंडित, बाबा या स्वामी हो, मदरेसा का मौलवी हो या नेता यह सब धर्म के ठेकेदार पाखंड को धर्म के रंग में रंगकर अनपढ़ गंवार लोगों को कट्टरवाद का चोला पहना देते है और कहते है लड़ो, देखो तुम्हारे धर्म पर ऊँगली उठा रहे है और इस वाक्य को ब्रह्म वाक्य समझकर हाथ में धर्म की लाठी लेकर देश को जलाने अक्कल के अंधे लोग निकल पड़ते है। धर्म हर इंसान का निजी मामला है जो आज सरेआम भटक रहा है। आस्था पर टीका धर्म आज हरा-केसरिया दो रंगों में बंटकर बदबूदार और खून से लथपथ होता जा रहा है। तिरंगे में सजे यह दो रंग एकता का प्रतिक है जिसे हमने धर्म की शूली पर चढ़ा रखा है। इस दो रंगों पर सियासत चल रही है।
Read More »फंदे पर लटका मिला महिला का शव,मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद। सिरसागंज के गांव जैतपुर निवासी रश्मी का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। रश्मी के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। महिला के शव को फंदे पर लटका देख पति और सास ससुर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिरसागंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतार लिया और रश्मी के परिजनों को सूचना दी। रश्मी की मौत की खबर पर परिजन भी उसकी ससुराल आ गए।
Read More »वृद्धा की गला रेत कर हत्या
फिरोजाबाद। गांव चिमरारी में मकान के बाहर चारपाई पर सो रही वृद्धा की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों को हुई। वृद्धा को मृत हालत में देख परिजनों में सनसनी फैल गई।शुक्रवार रात शांति देवी शर्मा (73) पत्नी स्व. सुरेश चंद्र शर्मा खाना खाने के बाद मकान के बाहर चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सोई थीं।
Read More »महापौर ने हाथों में झाडू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शनिवार को महापौर नूतन राठौर ने अधिकारियों के संग निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने स्वयं हाथों में झाडू लेकर सफाई अभियान में सहभागिता की। महापौर नूतन राठौर ने बौधाश्रम, मायापुरी पुरानी टंकी, मोहन बिहार, सत्यनगर, टापाकला, दखल आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने खाली पड़े प्लाट की सफाई कराई। साथ ही हाथों में झाडू थामकर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया।
Read More »