Wednesday, May 21, 2025
Breaking News

क्रीडा भारती मातृ शक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन छह जून से

फिरोजाबाद। क्रीड़ा भारती मातृ शक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 6 से 8 जून तक होटल मोनार्क में आयोजित किया जायेगा। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय चंद्रनगर, जलेसर रोड पर हुई बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय मातृशक्ति प्रमुख रीना सिंह दीदी ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी की मातृशक्ति प्रमुख सहप्रमुख, पूरे राष्ट्र के सभी 42 प्रांतों से प्रतिनिधि आयेगे। जो कि 6 जून को सायं 4 बजे तक फिरोजाबाद पहुंचेंगे। जिन्हे टूंडला, फिरोजाबाद, आगरा एवं मथुरा से रिसीव किया जायेगा।

Read More »

दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावियों और शिक्षकाओं का हुआ सम्मान

फिरोजाबाद। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों के साथ शिक्षकाओ का सम्मान समारोह विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज के संयोजन में किया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, प्रबंधक मयंक शर्मा, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल 97 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा है। जिसमे हाईस्कूल की 133 छात्राओं और इंटरमीडिएट की 54 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करके जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Read More »

भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद/सिरसागंज। भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम के सम्मान में सिरसागंज नगर पालिका परिषद से विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ठा. .जयवीर सिंह सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार धर्मवीर प्रजापति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह रहे।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने हाथों में तिरंगा लेकर किया। तिरंगा यात्रा सिरसागंज नगर पालिका परिषद परिसर से प्रारम्भ हुई, जो कि सुभाष चौराहा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा ’राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले आयोजित की गई। तिरंगा रैली में हाथ में तिरंगा लिए शामिल हर नागरिक के मन में यही भाव था कि भारतीय सेना आगे बढ़ो, देश आपके साथ है। हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को सबक सिखाया, उस पर 140 करोड़ देशवासियों को गर्व है।

Read More »

सेना के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम को किया सलाम: गूंजा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम्

हाथरस। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद शहर में राष्ट्रभक्ति की भावना चरम पर नजर आई। इसी उत्साह के बीच शनिवार को आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा की शुरुआत बागला इंटर कॉलेज के मैदान से हुई, जहां विशाल पंडाल में एकत्रित होकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। हर हाथ में तिरंगा और हर मुट्ठी में जोश था। यात्रा जैसे ही शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से आकाश गूंज उठा। यात्रा बागला इंटर कॉलेज से शुरू होकर सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, गुडिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, चूना वाला डंडा, आगरा रोड होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त हुई। रास्ते भर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Read More »

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा उमरन ने वित्तीय साक्षरता चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी जानकारी

ऊंचाहार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा उमरन द्वारा शनिवार को भवानी दीनपुर गांव में वित्तीय साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं।
चौपाल में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को इन योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अपनी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Read More »

लेखपाल व कानूनगो समय से कराएं समस्याओं का निस्तारण: मंडलायुक्त

रायबरेली। मंडलायुक्त लखनऊ डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ तहसील महाराजगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व, विद्युत, चकबंदी, पारिवारिक विवाद, स्वास्थ्य, ग्राम पंचायत और पेंशन संबंधी मामलों की शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं।
चकबंदी संबंधी शिकायतों पर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग के खिलाफ भी ग्रामीणों और पत्रकारों ने कई शिकायतें दर्ज कराईं। पत्रकारों ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी न तो फोन उठाते हैं और न ही समस्याओं का समाधान करते हैं। साथ ही, यदि उनके कार्यों पर कोई खबर प्रकाशित होती है तो वे द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। इस पर मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए।

Read More »

सिग्नल एवं दूरसंचार के नवनिर्मित डिपो भवन का किया उद्घाटन

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने सिग्नल एवं दूरसंचार (टेलीकॉम) विभाग के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित डिपो भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने भवन का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। यह नया भवन तकनीकी रूप से उन्नत संचार उपकरणों, प्रशिक्षण कक्षों एवं कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थल से युक्त है।
इस डिपो भवन के निर्माण का उद्देश्य सिग्नलिंग और दूरसंचार विभाग के कार्यों में समन्वय, दक्षता और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाना है। इससे न केवल विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, बल्कि कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होने से यात्रियों को भी अधिक सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएं मिलेंगी।

Read More »

सीजफायर पर इतना घमासान क्यों ?

पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डो को निशाना बनाते हुए भारत द्वारा की गयी सैन्य कार्रवाई बन्द हो जाने के बाद पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। विपक्षी दल जहाँ सरकार पर हमलावर हैं वहीं सत्ता पक्ष के नेता ऑपरेशन सिन्दूर को सफल तथा सीजफायर को अस्थाई बता रहे हैं। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम अपने सम्बोधन में बताया कि भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया जिसका उसे अन्दाजा भी नहीं था। भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा था। प्रधानमन्त्री ने यह भी बताया कि पाकिस्तान दुनियां भर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था और बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तानी सेना ने 10 मई की दोपहर हमारे डीजीएमओ को सम्पर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे।

Read More »

भविष्य में भी विपक्ष एकजुट नहीं रहेगा, भाजपा एक मजबूत संगठन हैः चिदम्बरम

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की टिप्पणी ने न केवल विपक्ष बल्कि कांग्रेस को बचाव की स्थिति में ला खड़ा कर दिया है। दिल्ली के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस इंडिया ब्लाक को लेकर भविष्यवाणी की है। चिदाम्बरम ने कहा, ‘विपक्ष भविष्य में एकजुट नहीं रहेगा, भाजपा एक दुर्जेय संगठन है। यहाँ तक कि राहुल गांधी के करीबी सहयोगी भी जानते हैं कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।’
भाजपा के प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस सांसद चिदम्बरम की टिप्पणी की वीडियो को एक्स पर साझा किया, जो उन्होंने एक्स पर कहा, ‘भाजपा एक मजबूत पार्टी है क्योंकि यह भारत प्रथम के मजबूत मूल्यों/सिद्धांतों में विश्वास करती है, और सभी भारतीयों की परवाह करती है और इसलिए अधिकांश भारतीयों का समर्थन भी उसे प्राप्त है।’

Read More »

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने जानकारी दी है कि अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज लखनऊ द्वारा जनपद रायबरेली के 5 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 2 पीपीपी संस्थान तथा 17 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2025 से प्रारंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2025 की रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

Read More »