
घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर देहात स्थित माती स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित फर्स्ट ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप के विजेता क्षेत्रीय कैडेट्स को आज अपराहन जनता शिक्षा संस्थान महाविद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। तथा उन्हें मुख्य अतिथि पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष सिराजी व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 27,28 व 29 नवंबर को माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में फर्स्ट ओपन नेशनल कराटे डू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत के अनेक प्रांतों से आए कराटे छात्रों ने प्रति भाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया था। घाटमपुर की सरजमी से चैंपियनशिप में 13 किशोर कैडेटस ने विभिन्न भार वर्ग से कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया था।
Read More »
Jansaamna
प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया-डॉ॰दीपकुमार शुक्ल