सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी के नेतृत्व में कटेह चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।इसके साथ ही मौजूद ऊंचाहार विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय का भी सभी ने स्वागत किया।सलोन विधानसभा आगमन पर सूची चौराहे से कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज का जोरदार स्वागत किया।पूर्व मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है।जनता अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है।2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः सपा की सरकार बनेगी और कैबिनेट मंत्री प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता तन मन से जुट जाए।जनपद की सभी सीटों पर समाजवादी परचम को फहराना है।
Jansaamna
रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता।
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।
राघवेंद्र सिंह,कानपुर।
राघवेंद्र सिंह,कानपुर।
कभी-कभी हम न चाहते हुए भी किसी पर अंधा विश्वास कर जाते है। वैसे तो बढ़े-बूढ़े यानि बुजुर्ग कह गए है की हर कदम फूँक-फूँक कर रखना चाहिए, पर राम तो अपनी बेटी के विवाह के समय अपने मित्र पर अंधा विश्वास कर गया। बेटी का विवाह हो गया, पर कुछ समय पश्चात ही परिवार की संकीर्ण सोच उमा पर हावी होने लग गई। उमा सदैव ही माता-पिता के प्रति समर्पित लड़की थी। तलाक जैसे शब्द तो उसके शब्दकोष में थे ही नहीं। उमा उस परिवार में स्वयं को असहाय महसूस करने लगी, पिता के प्यार के कारण वापस घर आना भी उसे स्वीकार नहीं था। अतः अंतिम निर्णय उसने स्वयं को समाप्त करना चुना।
हम में से कितने लोग सोशल मीडिया से कुछ अच्छी बातें सीखते है? या सोशल मीडिया का उपयोग नीतिमत्ता से करते है, शायद बहुत कम। ज़्यादातर ये मंच झूठी तारीफ़, झगड़े, दुष्प्रचार और किसी को नीचा दिखाने के लिए ही उपयोग होता है।