नामांकन 20 जुलाई पत्रों की संवीक्षा 21 जुलाई, उम्मीदवारी वापसी व प्रतीक आवंटन 22 जुलाई
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली माला श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली की क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार नामांकन पत्रों को जमा करने की अन्तिम तिथि- 20 जुलाई 2022 (पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक), नाम पत्रों की संवीक्षा- 21 जुलाई 2022 (पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक), उम्मीदवारी वापसी- 22 जुलाई 2022 (पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक), प्रतीक आवंटन- 22 जुलाई 2022 (अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक), मतदान- 04 अगस्त 2022 (प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक) तथा मतगणना 05 अगस्त 2022 (प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक) निर्धारित है।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में विकास खण्ड राही के सभागार में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 15 कलाकारों द्वारा अपने वाद्य यंत्र एवं संगत कर्ताओं के साथ आयोजन में प्रतिभाग कर सांस्कृतिक विधाओं यथा लोक गायन, आल्हा गायन, भजन, जादू व पपेट द्वारा अपनी विधाओं की प्रस्तुति की गई। आयोजन में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ई-डायरेक्ट्री में पंजीकृत किया जायेगा तथा उनको क्यू-आर कोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। समस्त कलाकारों को पंजीकरण के आधार पर ही उन्हें आगामी कार्यक्रमों एवं सरकारी आयोजनों में प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।जिला विकास अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फिर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 10 लोगो को बूस्टर डोज लगाई गई। इसमें 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगो को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राधा कृष्णा ने बताया कि नि:शुल्क बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया 75 दिनों तक चलेगी। 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी ऐसे में सभी पात्र इस टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगोें को दूसरी डोज लगवाए छ: माह बीत चुके हैं, उन्हें ही बूस्टर डोज दी जाएगी। इस दौरान विष्णु शिवाकांत द्विवेदी, स्टाफ नर्स रामावती, रूपाली यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर व्यापार मंडल महानगर महामंत्री रामबाबू झा के नेतृत्व में एक ज्ञापन भारत सरकार के वित्त मंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम बुशरा बानो को सौंपा है। व्यापारी नेताओं ने कहा खाद्य सामग्री पर जीएसटी की दर पांच फीसद करने का कारोबारी विरोध कर रहे। उन्होंने वित्त मंत्री से खाद्य सामग्री को जीएसटी से मुक्त रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में परशुराम लालवानी, पंकज यादव, भानु उपाध्याय, अर्जित उपाध्याय, आशीष अग्रवाल, रमाशंकर यादव दादा, राकेश शर्मा, शांति स्वरूप, सुशील चंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। देहरादून स्थित पेट्रोलियम एनर्जी स्टडीज यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट्स का उद्घाटन किया। इस सेंटर की बागडोर फिरोजाबाद की बेटी डा. कायनात काजी संभाल रही है। इस सेंटर के तत्वाधान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से भारत सरकार के नेशनल कल्चरल मिशन प्रोग्राम के अंतर्गत उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण से जुड़े शोध कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज का भी उद्घाटन किया। डा. कायनात काजी महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय की छात्र रही हैं। भारत की पहली सोलो ट्रैवलर डा. कायनात काजी टूरिज्म एवं अल्चरल स्टडी एक्सपर्ट हैं। उनके अनुसार देव भूमि उत्तराखंड के कण-कण में संस्कृति के अनमोल रत्न छुपे हुए हैं। बस जरूरत है कि हम अपनी लोक संस्कृति के महत्व को पहचाने की।
फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक जन जागरूकता रैली सुभाष तिराहे से निकाली गई। जिसमें महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के अलावा व्यापारी व समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ रैली सुभाष तिराहा जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि बस स्टेंड, गांधी पार्क चौराहा, सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर होते हुए छोटे चौराहा पर जाकर उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर सभा के रूप मे परिवर्तित हुई। इस दौरान महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने दुकानदारों व ठेले वालों को कागज से बने बैगों का वितरण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए खतरा है। उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि व्यापारियो को बांछित सम्मान, बिना कारण निगम कर्मचारीओ द्वारा उत्पीड़न को बंद करने की मांग की। इस अवसर पर महापौर नूतन राठौर व नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा भविष्य में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा।