ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के मीरा सवैया मजरे हटवा गांव में एक शादी कार्यक्रम के दौरान हुई मामूली कहासुनी में पड़ोसियों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।गाँव निवासी प्रदीप कुमार के पड़ोस में सोमवार को शादी कार्यक्रम था, जहाँ वो गया हुआ था तभी अनायास ही पड़ोसियों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।
Read More »तेज रफ्तार ट्रैक्टर की मारूति वैन से हुई टक्कर,घायल
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौरंग मंडी के पास आमन.सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर और वैन में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ट्रैक्टर और वैन को मौके से हटाकर थाने ले जाया गया। वही घायल वैन चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।करीब 2 घंटे की कड़ी मशकत के बाद जाम खुलवा कर आवागमन चालू कराया गया।
पुलिस ने छापा मारकर किया हुक्का बार का खुलासा,तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार
कानपुर। स्वरूपनगर पुलिस ने मंगलवार शाम 8 बजे बेनाझाबर रोड स्थित इग्नाइट कैफे में छापेमारी की,मुखबिरों द्वारा सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई में पुलिस को कैफे में हुक्काबार चलता मिला। पुलिस ने हुक्का और उसके फ्लेवर समेत मालिक व मैनेजर समेत तीन को गिरफ्तार किया। इग्नाइट कैफे बेनाझाबर में स्वरूप नगर पुलिस जब दबिश देने पहुंची, तो वहां हुक्का मय चिलम, पाइप, फ्लेवर कोल व अन्य संबंधित अवैध सामग्री सजी हुई मिली। पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जिनमे कैफे मालिक मोहम्मद आतिफ पुत्र अब्दुल कादिर प्रेमनगर चमनगंज, मनमोहन मिश्रा उर्फ़ मंनू पुत्र शिव कुमार मिश्रा बेनाझाबर भट्टा स्वरूप नगर व कैफे मैनेजर कुणाल रावत पुत्र पंकज कुमार रावत श्याम पैलेस थाना जूही को गिरफ्तार किया है।
भगवान परशुराम की जयंती पर हुई पूजा
Read More »
पूर्व विधायक की बहन पूनम सिंह ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर किए विभिन्न आयोजन
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।कमला फाउंडेशन अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बहन पूनम सिंह ने अपनी मां की प्रथम पुण्यतिथि पर आज दिनांक 4 मई 2022 को गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की। इसके बाद 9 बजे सुपर मार्केट में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में उमड़े जनसैलाब ने स्व. कमला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही प्रसाद ग्रहण कर कमला फाउंडेशन अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान किया। कमला सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच में जाकर फल वितरण किया। इस दौरान जिला अस्पताल सीएमएस नीता साहू डॉक्टर अल्ताफ डॉ. बीरबल, डॉक्टर सलीम मौजूद रहे। मरीजों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर पूनम सिंह से अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। जिसमें एक मरीज ने अपनी बीमार बच्ची के लिए खून की गुहार लगाई। फाउंडेशन अध्यक्ष ने सीएमएस से मिलकर बीमार बच्ची को ब्लड दिलवाने को कहा। कमला सिंह यहीं नहीं रुकी उन्होंने महिला जिला अस्पताल पहुंचकर महिला सीएमएस रेनू चौधरी से अस्पताल का हाल पूछा वो एडमिट मरीजों से मुलाकात की साथ ही फल वितरण भी करवाया। इस दौरान ममता सिंह, संजय शुक्ला, कमल सिंह चौहान, दीपू सिंह, विशाल सिंह, विकास जायसवाल, गोपाल एडवोकेट, संदीप कुमार मिश्रा, सुमित सिंह, अमीन पठान व फाउंडेशन के दर्जनों कार्यकर्तासुधर नहीं रहे सरकारी डॉक्टर: सलोन सीएचसी से लापरवाही का वीडियो वायरल
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक घायल महिला जिसके खुद के सर पर पट्टी बंधी हुई है और शरीर पर काफी चोटें आई है। घायल महिला के साथ उसका लगभग 3 साल का एक बच्चा है, साथ में उसका पति जो कि अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर फ़र्स पर लेटा हुआ है। मरीज इलाज के लिए तड़प रहा है और चारों तरफ से कुछ भीड़ सी इकट्ठा है। वायरल वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन का बताया जा रहा है।
Read More »एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा स्वस्थ
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रोहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कार्यरत एम्बुलेंस चालक व ईएमटी की सजगता से एम्बुलेंस में सकुशल प्रसव कराया गया, जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।बताते चलें कि रायबरेली जनपद के रोहनियां सीएचसी केंद्र एंबुलेंस में मौजूद टीम की सजगता कार्य में निपुणता उस समय काम आई जब क्षेत्र के खीली रोहनियां गाँव निवासी गोविंद की पत्नी पूजा देवी को बुधवार को सुबह बच्चे के प्रसव हेतु पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद स्वजनों की 108 पर दी गई सूचना पर एम्बुलेंस(UP 32 BG 9829) लेकर चालक रामगोपाल व ईएमटी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रसव पीड़िता को लेकर वो सीएचसी आ रहे थे तभी ग्राम सभा रोहनियां के निकट सुबह करीब 6:40 पर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। तभी चालक रामगोपाल , ईएमटी शिवम श्रीवास्तव व आशा बहु ज्ञानवती ने सजगता दिखाते हुए एम्बुलेंस में ही पीड़िता का सकुशल प्रसव कराया। महिला ने इस दौरान बेटे को जन्म दिया। उसके बाद स्वस्थ अवस्था में जच्चा व बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पर सीएचसी अधीक्षक एम. के. शर्मा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और पीड़िता के बेहतर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया है।
{जोधपुर दंगा विशेष}सांप्रदायिकता एक राजनीतिक हथियार बनी हुई है:-सत्यवान ‘सौरभ’
रोजमर्रा की भाषा में, ‘सांप्रदायिकता’ शब्द धार्मिक पहचान की रूढ़िवादिता को दर्शाता है। ये अपने आप में एक ऐसा रवैया है जो अपने ही समूह को एकमात्र वैध या योग्य समूह के रूप में देखता है, अन्य समूहों को निम्न, नाजायज और विरोध के रूप में देखता है। इस प्रकार सांप्रदायिकता धर्म से जुड़ी एक आक्रामक राजनीतिक विचारधारा है। सांप्रदायिकता भारत में एक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह तनाव और हिंसा का एक स्रोत रहा है। सांप्रदायिकता एक ऐसी राजनीति को संदर्भित करती है जो एक समुदाय को दूसरे समुदाय के शत्रुतापूर्ण विरोध में एक धार्मिक पहचान के इर्द-गिर्द एकजुट करने का प्रयास करती है। भारत में स्वतंत्रता पूर्व के समय से सांप्रदायिक दंगों का इतिहास रहा है, अक्सर औपनिवेशिक शासकों द्वारा अपनाई गई फूट डालो और राज करो की नीति के परिणामस्वरूप। लेकिन उपनिवेशवाद ने अंतर-सामुदायिक संघर्षों का आविष्कार नहीं किया और निश्चित रूप से इसे स्वतंत्रता के बाद के दंगों और हत्याओं के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।भारत में सांप्रदायिकता एक राजनीतिक हथियार बनी हुई है; राजनेताओं ने भारत में गंभीर सांप्रदायिक स्थिति पैदा करने में खलनायक की भूमिका निभाई है।
पालिका ने मस्जिदों के सामने सजाई रंगोली
शिकोहाबाद। ईद उल फितर के मौके पर नगर पालिका द्वारा नगर में साफ-सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था की। पालिका द्वारा नगर में स्थित विभिन्न मस्जिदों के बाहर साफ सफाई के साथ रंगोली सजाई। इसके साथ ही चूना डलवाया और पानी का छिड़काव भी कराया। रंगोली सजाने का कार्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में किया गया।
Read More »एडीएम ने अपना घर आश्रम का निरीक्षण कर प्रभुजनों को खिलाया खाना
फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति के अपना घर आश्रम पर मंगलवार को एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने पहुंच निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओ को देखकर सराहा। इस दौरान अपने बेटे के जन्मदिवस पर प्रभुजनों को भोजन कराया। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम पर एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह ने अनिल लहरी के साथ आश्रम में प्रभुजनों के रहने की व्यवस्था को देखते हुए कमरों का निरीक्षण किया।
Read More »
Jansaamna