बीईओ मुख्यालय ने बच्चों को दिलाई शपथ और प्रभात फेरी को दिखाई हरी झंडी
बच्चे और अभिभावक सड़क सुरक्षा के नियमों का करें पालन: बीईओ कनौजिया
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।सड़क दुर्घटना में हर वर्ष होने वाली मौतों को रोकने के लिए यूपी सरकार की तरफ से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिए स्कूलों में आज से दो दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई है। उसी कड़ी में बुधवार को अमावां ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय सोथी में प्रभात फेरी को बीईओ मुख्यालय वीरेंद्र कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों और स्कूल के स्टॉफ को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
Jansaamna
आज कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे योगि का नाम ले कर राशन कार्ड धारकों चेतावनी दी जा रही हैं कि अगर उनके पास चार पहियां वाहन हैं, पूरे परिवार की दो लाख से ज्यादा आमदनी है,आयकरदाता हैं, आई फोन हैं,करेंट बैंक खाता हैं,बुलेट मोटरसाइकिल हैं,100 वर्ग मीटर का अच्छी लोकेशन में मकान हैं,निजी दुकान हैं,दो एकड़ से ज्यादा जमीन हैं,पांच हॉर्स पावर का जेनरेटर लगा हैं,वकील हैं,विदेश में रहते हैं या सरकारी कर्मचारी हैं वे सभी व्यक्ति अपात्र की श्रेणी में आते हैं ऐसे व्यक्ति अपना राशन कार्ड जमा करवा दे वरना उनके राशन कार्ड की अवधि के बरसों का आज की तारीख तक 24 / kg गेहूं और 32/ kg चावल के हिसाब से पैसा वापस लिया जाएगा ,पैसे नहीं भर पाने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम चेकिंग के दौरान जमुनियाहार गांव के पास से दो युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया,जबकि कमालपुर गांव के निकट से एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि धीरेंद्र कुमार उर्फ राजा निवासी भटनिया मजरे कंदरांवा के पास से 1200 ग्राम व राम सिंह निवासी झालाबाग मजरे डेलौली के पास से 1100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।जबकि अनुज सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी मवई के पास से 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
पत्रकारिता का भारतीयकरण किया जाना चाहिए : प्रो.संजय द्विवेदी
पत्रकार जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, कहा इसलिए जाता है कि पत्रकारिता मे आज सच कम और चाटुकारिता के मायने ज्यादा है। अब पत्रकारिता आधुनिक सभ्यता का एक प्रमुख व्यवसाय बन गया है। अब गलत को सही और निजी हितों को ज्यादा महत्व दिया जाने लगा है अगर कुछ समय बाद पत्रकारिता का अस्तित्व खतरे में हो तो कोई आश्चर्य नहीं है और यही आजकल देखने में भी आ रहा है। गंभीर अपराधों पर भी आज मीडिया चुप्पी लगाए रहती है। धर्म की राजनीति और राजनेताओं की जी हुजूरी करती खबरें तो यही दर्शाते हैं कि चाटुकारिता करिए और प्रभु के गुण गाइए।आज यदि कोई पत्रकार सच के लिए आवाज उठाता है तो वह देशद्रोही हो जाता है। अभी कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश और यूपी के कानपुर में एक पत्रकार को वस्त्रहीन करके पिटाई और पूछताछ की गई। पत्रकार के गले में किसी चैनल का आई कार्ड था। यह अत्यंत निंदनीय कृत्य था लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले जगत के लिए। पिटाई किस आधार पर की गई और आरोप क्या था? पूछताछ करने के लिए वस्त्रहीन करना जरूरी था क्या? जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें इन बातों का जिक्र नहीं है। इस तरह का वीडियो वायरल करके भला पुलिस ने अपनी कौन सी मर्दानगी साबित कर दी। लेकिन, पत्रकारिता की इस दुर्दशा के लिए सिर्फ सत्तातंत्र ही नहीं खुद पत्रकार भी जिम्मेदार है।
फिरोजाबाद। जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर आयोजित की गई। मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जायेगा। जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्य योजना पर चर्चा करते हुऐ कहा कि 30 मई से 15 जून 2022 तक पूरे देश में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बूथ स्तर तक आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा। इन वर्षों में कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए है। वही अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश के विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरन्तर प्रगति प्रथ पर आगे बढ रहा है। आगामी कार्ययोजना व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व देश को आत्मनिर्भर बनाने में भाजपा निरंतर प्रयासरत है।
सिकंदराराऊ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,उत्तर प्रदेश पंजी द्वारा प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आव्हान पर मंडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर सिकंदराराऊ मंडी समिति पर मंडी सचिव को ज्ञापन दिया गया।नगर चैयरमेन सुनील माहेश्वरी एवं नगर अध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि मंडी परिषद द्वारा जारी किए जा रहे आदेशों व मंडी पोर्टल से व्यापारियों को आ रही कठिनाईयों के सुधार के लिए आपसे अनुरोध है कि मंडी परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा लगातार नए-नए आदेश लागू किए जा रहे हैं जो न तो व्यवहारिक हैं न ही संवैधानिक हैं। इसलिए व्यापारी समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनका निस्तारण करने का कष्ट करें । मंडी समिति का पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चलता है।
पुलिस हिरासत में लिये गये व्यक्ति की मौत: लापरवाही में थाना प्रभारी, दरोगा व दो सिपाही सस्पेंड