मतगणना में निष्ठावानों की लगाई जाये ड्यूटी
हाथरस। हाथरस सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एडवोकेट द्वारा केंद्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य उच्च स्तरीय अधिकारियों आदि से शिकायत करते हुए मतगणना में निष्ठावान कर्मचारियों व अधिकारियों को लगाए जाने की मांग की गई है और उन्होंने विभिन्न आरोप भी लगाए हैं।
Read More »
Jansaamna
हाथरस। पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटनाएं करने वाले शातिर चोरों को न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए 2 शातिर चोरों की निशादेही पर चोरी किए आभूषण आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गत 27 नवंबर 2021 को दीपक सोनी निवासी ऐहन द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर से आभूषण आदि समान चोरी कर ले गये है तथा 1 दिसम्बर को नरेन्द्र कुमार निवासी ऐहन द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि चोरो द्वारा उसके घर से आभूषण, नगदी आदि सामान चोरी कर ले गये है । घटनाओं के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थानाध्यक्ष हाथरस जंक्शन को निर्देशित किया था।
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव सूसामई में केके होलकर इंटर कॉलेज जाऊ में आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह संस्कार के तीसरे दिन विवाह संस्कार में 8 हिंदू कन्याओं और 3 मुस्लिम कन्याओं का विवाह संस्कार कराया गया। श्रवण कुमार दीक्षित एवं संतोष ने वैदिक रीति से ग्रहस्थ जीवन के कर्तव्य को विस्तार से समझाया कि अगर इन बातों को जीवन में अपनाया जाए तो ग्रहस्थ जीवन में कभी लड़ाई- झगड़ा नहीं होगा । वरमाला के कार्यक्रम ने सभी को मोहित कर दिया । यह कार्यक्रम गायत्री परिवार जिला हाथरस के सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज कल्याण ट्रस्ट सूसामई द्वारा आयोजित किया गया।
सिकंदराराऊ। ग्राम पंचायत अगसौली प्रधान सुनहरी लाल यादव द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगसौली मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मिड डे मील, शिक्षण कार्य , साफ सफाई की व्यवस्था की पडताल की। ग्राम प्रधान ने कहा कि बच्चों को अच्छा खाना, दूध, मौसमी फल मीनू के आधार पर खिलाए जाएं ।
सिकंदराराऊ। एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन ने इस बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सखी आबू तालिब पुर निवासी मेघ सिंह 50 वर्ष पुत्र वेद सिंह शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास एटा रोड पर पहुंचे तभी पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।जिससे बाइक सवार मेघ सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हसायन
सादाबाद । स्थानीय जलेसर मार्ग स्थित जय महालक्ष्मी शीतग्रह द्वारा वर्तमान सत्र की निर्धारित समयावधि में वर्ष 2020 व 2021 का नवीनीकरण ना कराये जाने पर, प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए शीत गृह को सीज कर दिया। कार्यवाही के दौरान शीत ग्रह स्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हंगामा खड़ा करने का भी प्रयास किया गया किन्तु अधिकारियों के सख्त रवैये के चलते, शीतगृह स्वामी की मंशा पर पानी फिर गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर जिला उद्यान अधिकारी, उप जिला अधिकारी विपिन शिवहरे, तहसीलदार सादाबाद आदि प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
ऊँचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र व गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज में मामूली बात पर पड़ोसियों ने एक महिला को पीट पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।