होली के रंग दिखेंगे डाक टिकटों पर, होली पर अपनी तस्वीर के साथ जारी करायें डाक टिकट -पोस्टमास्टर जनरल
वाराणसी। होली के त्योहार को यादगार बनाने के लिए हर कोई कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपकी होली पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की ‘माई स्टाम्प’ सेवा के तहत लोग होली पर अपनी तस्वीर के साथ यादगार रूप में डाक टिकट भी जारी करवा सकते हैं।पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पाँच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर होली के रंगों से सराबोर आपकी तस्वीर होगी, वह देश भर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस डाक टिकट पर बाक़ायदा हिंदी और अंग्रेजी में ‘होली’ भी लिखा होगा और साथ में रंगों और अबीर-गुलाल के साथ गुझिया की डलिया भी। मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट प्रधान डाकघर स्थित फिलेटलिक ब्यूरो में बनवाई जा सकती है।
Read More »
Jansaamna
साइबर ठगी से परेशान पीड़ित की चार महीने बाद लिखी एफआईआर
तीसरी आंख की निगरानी में 24 मार्च को 119 परीक्षा केंद्रो पर होगी बोर्ड परीक्षा
फिरोेजाबाद। मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झां ने जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियो व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त आगरा अमित कुुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में होली एवं शब-ए-बारात के त्यौहारों को संकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी गण, समस्त थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक की। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि होली एवं शब-ए-बारात के त्यौहार को शांितपूर्ण मनाने हेतु जनपद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की विधिवत ड्यूटी लगायी गयी है
फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं जिला विज्ञान क्लब के संयुक्त संयोजन में किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक नवाचार वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 व 12 के विज्ञान वर्ग के लगभग 380 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मानवेंद्र यादव ने किसी भी समस्या का शुरू से लेकर उसको अंत तक कैसे वैज्ञानिक तरीके से हल किया जा सकता है इसके सभी चरणों का उन्होंने बच्चों को क्रमवार उल्लेख किया। उन्होंने एक बहुत प्राचीन उदाहरण दिया कि पुराने समय के लोगों ने कैसे तुलसी के पौधे से नवाचार के द्वारा सर्दी, जुकाम, खांसी इत्यादि के उपचार किया।
सादाबाद। स्थानीय तहसील परिसर में होली मिलन समारोह का कार्य क्रम आयोजन किया गया महा होली मिलन कार्यक्रम में दस्तावेज लेखक एवं स्टांप बेंडर एवं अधिवक्ता गण व गणमान्य नागरिक का गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा ढोल नगाड़े पर होली के गीत गा गा कर लोगों ने डांस किया और खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया उक्त मौके पर मिष्ठान वितरित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय पाटिया अध्यक्ष दस्तावेज लेखक संघ हजारीलाल सक्सेना नरेश कुमार उपाध्याय श्यामसुंदर गिरी सोनू शर्मा दुष्यंत कुमार दीपू शर्मा राहुल जयसवाल वरुण जयसवाल ललित गॉड दिवाकर शर्मा एडवोकेट नारायण पाराशर चौधरी गुणेंद्र सिंह एडवोकेट लटूरी सिंह एडवोकेट राजेंद्र कुमार अग्रवाल सुरेश चंद कुशवाहा तपन जोहर राजकुमार पाराशर विनोद बाबू राजू सिंह शैलेंद्र नगायच हरिदत्त विनय जयसवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हाथरस। स्थानीय मैरिज होम, में विगत दिवस हाथरस प्रिन्ट मीडिया ऐजेन्सी, जनपद हाथरस तथा सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार एकता संगठन, हाथरस के तत्वावधान में पहली बार व ऐतिहासिक तथा अभूतपूर्व ‘‘होली मिलन समारोह’’ का भव्य आयोजन किया गया।सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार एकता संगठन, हाथरस द्वारा आयोजित किये गये सबसे प्रथम होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद् व राज्य अध्यापक पुरूस्कार प्राप्त विजेता एवं श्री डी.आर.आर.बी इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य तथा श्री एम.एल.डी.वी. पब्लिक इण्टर कॉलेज के डायरेक्टर श्री स्वतन्त्र कुमार गुप्त रहे।