हाथरस | महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद वनिता शाखा ने एक महिला संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने विचार प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा एकता अग्रवाल द्वारा किया गया जिन्होंने अपने वक्तव्य में मुख्य रूप से महिलाओं को दृढ़निश्चय और आत्मविश्वास अपनाने पर बल दिया और कविता के माध्यम से महिलाओं को महिलाओं का साथ देने की अपील की।
हर कदम पर हमारे जज्बात पर
हावी रहा जमाना हमारे हर हालात पर….
तो फिर दुश्मन बने एक दूजे के क्यों हम
यहां तो हर राह पर खड़ा है संकट तैयार
दो चार गज पार कर …..
हम तो धरोहर हैं संरक्षिका है नैतिक मूल्यों की
कसमें खानीं हैं मिटाने की समाज में व्याप्त बुराइयों की,
जड़ें जमानी हैं नयी पर लिए संग नींव पुरानी
लिखनी है अबला से सबला बनने की नई कहानी…..
महिला दिवस के अवसर पर शाखा द्वारा मोदीकेयर की ‘ग्लोबल ब्लैक डायमंड डायरेक्टर’ दीप्ति वार्ष्णेय को उनकी उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सचिव अनीता मदनावत, कोषाध्यक्ष रेनू पचौरी, शाखा संरक्षिका विनीता दुबे, गीता अग्रवाल, कविता टालीवाल, रूपाली अग्रवाल, देवा वार्ष्णेय, पूनम शर्मा, प्रमिला गौड़, चंचल अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, रीना अग्रवाल, पूजा माहेश्वरी, दीप्ति अग्रवाल व रश्मि अग्रवाल उपस्थित रहे।
Jansaamna
परिजनों ने रोड पर शव को रखकर किया रोड जाम
ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र के सुंदर नगरी मजरे मोखरा गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के ही कुछ लोगों पर मवेशी चुराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उपरोक्त गाँव निवासी रामखेलावन का आरोप है कि रविवार की देर रात उनके दरवाजे पर बंधे एक बकरे व दो बकरियों को पड़ोसी गांव पूरे पर्वत निवासी कुछ लोग बाइक से आये और उसे चुराकर भाग गये, जबकि उनके पिता व पुत्र पास में सो रहे थे।सोमवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है जांच की जा रही है जो तथ्य निकलकर सामने आएगा उस पर कार्रवाई होगी।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। वैसे तो अभी तक महिलाएं ही पति को धोखा देकर फरार होती रही है, लेकिन अब सात फेरों की कसम खाने और जन्मो जन्मो का रिश्ता निभाने का वादा करने वाले पति भी फरार होने लगे हैं। एक ऐसा ही मामला ऊंचाहार क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां एक पति अपने दो बच्चे और पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के संग फरार हो गया है। पति के इस करतूत पर पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए गए पत्र में कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासिनी महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति दो बच्चों और उसे छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया है।
बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।यूक्रेन देश में फंसे हुए मेडिकल की दो छात्रा की में 6 व 7 मार्च को जनपद रायबरेली में सकुशल वापसी हुई। जिसमें जनपद रायबरेली सदर की निवासी गरिमा मिश्रा तथा रायबरेली के सलोन की निवासी श्रुति रस्तोगी सकुशल यूक्रेन देश से अपने-अपने घर लौट आई है। जनपद आते ही जिला प्रशासन की टीम और परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया तथा प्रशासन द्वारा दोनो छात्राओं से उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी कुशलक्षेम पूछा गया।