घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार दोपहर कस्बे के मूसानगर रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज में स्थानीय प्रशासन द्वारा समारोह का आयोजन कर पसलियां ऋण प्रमाण पत्रों का वितरण लाभार्थी किसानों को सांसद देवेंद्र सिंह भोले क्षेत्रीय विधायिका कमल रानी वरुण उप जिलाधिकारी संजय कुमार तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा द्वारा किया गया। प्रशासन द्वारा चिन्हित 2000 लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किए जाने थे जिनमें मौके पर पहुंचे लगभग 1910 किसानों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए इस मौके पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने किसानों को बताया कि 31 मार्च 2016 के बाद रिड की अदायगी में नाकाम रहे किसानों का शासन ने किसान क्रेडिट कार्ड पकड़ लिया था वह किसान कर्ज माफी के दायरे में आए हैं। उनके बैंक खाता नंबर शासन को भेजे गए थे। खाते में कर्जमाफी का धन आने के बाद अब उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए हैं।
Read More »
Jansaamna
घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। स्थानीय एक निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार अपराहन नवनिर्वाचित समाचार पत्र विक्रेता संघ शाखा घाटमपुर का सपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायिका कमल रानी वरुण व विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने शिरकत की। अन्य अतिथियों में संस्था के संरक्षक सुरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, पवन गुप्ता, विकास कुमार, राहुल तिवारी, महामंत्री मुकेश तिवारी, योगेश शुक्ला, संजय मिश्रा, परमेश्वर, सुनील, सौरभ, अजीत, प्रदीप, भाजपा नेता कमलेश त्रिवेदी, कस्बा चैकी इंचार्ज मोहम्मद नईम खान आदि लोग मौजूद रहे स्थानीय समाचार पत्र वितरकों में मोनू पंडित, टिंकू बाजपेई, बृजेश अवस्थी, पवन कुमार, रमेश यादव, जय नारायण दीक्षित, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार सविता, अजीत भदौरिया, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजू गुप्ता, अमित गुप्ता एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
शहर के प्रमुख मंदिरों में मंगला दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच फिरोजाबाद द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां कैला देवी प्रांगण में तिलकोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मां के भक्तों को चंदन का तिलक लगाकर नवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें दीं।