Thursday, May 1, 2025
Breaking News

बेनकाब होते वैश्विक संघठन

आज पूरा विश्व संकट के दौर से गुज़र रहा है। कोरोना नामक महामारी से दुनिया भर के विकसित कहे जाने वाले देशों तक में होने वाले त्राहिमाम को देखकर आशंका होती है कि कहीं ये एक युग के अंत की शुरुआत तो नहीं। क्योंकि जैसी वर्तमान स्थिति है, इसमें इस महामारी का अगर कोई एकमात्र इलाज है तो वो है स्वयं को इससे बचाना। तो जब तक लॉक डाउन है तबतक हम घरों में सुरक्षित हैं लेकिन जीवन भर न तो आप लॉक डाउन में रह सकते हैं और ना हो कोई देश। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम पूरे विश्व पर आई इस विपत्ति से कुछ सबक सीखें।
अगर मानव सभ्यता के इतिहास पर नज़र डालें तो मानव ने शुरुआत से ही अनेक चुनौतियों का सामना करके अपने बाहुबल और बौद्धिक क्षमता के सहारे ही वर्तमान मुकाम को हासिल किया है। इस पूरे सफर में अगर उसका कोई सबसे बड़ा मित्र था, तो वो था उसका आत्म विश्लेषणात्मक स्वभाव जो उसे अपनी गलतियों से सीखने के लिए प्रोत्साहित करता था। भारत की सनातन संस्कृति के स्वाभानुसार यह विश्लेषणात्मक विवेचन आत्मकेंद्रित ना होकर इसमें सम्पूर्ण प्रकृति एवं मानवता का भी कुशलक्षेम शामिल होता था। और यह संभव होता था उन नैतिक मूल्यों से जो उसे सही और गलत का भेद कराते थे। किंतु समय के प्रवाह के साथ परिभाषाएं बदलीं तो नैतिक मूल्य कहीं पीछे छूटते गए।

Read More »

महिला की फॉसी से मौत परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर बिधनू के कठुई गांव में एक महिला (28) की फांसी से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कठुई गांव में किसानी करने वाले रामकुमार तिवारी के बड़े बेटे विजय की शादी सात फरवरी 2018 में हाजीपुर की रहने वाली महिला से हुई थी। जिसको डेढ़ साल की बेटी तनुष्का भी है। आज सुबह शुक्रवार तड़के सास मिथलेश, ससुर, पति और देवर पवन खेत पर गेहूं काटने गए थे।
कोटे से राशन लेने भी जाना था। इसलिए पवन सुबह जल्दी 8 बजे घर आ गया जहॉ पवन ने भतीजी के रोने की आवाज सुनी तो भाभी के कमरे में गया तो चीख पड़ा। कमरे में उसकी भाभी साड़ी के फंदे से लटकी थी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पर पुलिस के पहुंचने से पहले महिला के शव को फंदे से उतारा जा चुका था। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सुरजीत ने बताया कि बहन को अक्सर दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई है।
क्या कहा पुलिस ने
बिधून थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

डी0बी0टी0 के माध्यम से लाभार्थियों की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में की गयी अन्तरित

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रयागराज ओ0एन0 सिंह ने बताया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित महामारी  COVID -19 के अन्तर्गत व्यवसायिक एवं अन्य सामान्य गतिविधियां प्रभावित होने के कारण भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि उनके बैंक खातों में अन्तरित की गयी है। बैंक की शाखाओं में जनता का दबाव घटाने के उद्देश्य से तथा अनावश्यक भीड़ इकट्ठा नहीं हो, इसके लिए बैंकों के  Business Correspondent (व्यवसाय सहायक) को अधिक से अधिक सकिय किया जा रहा है, जिसके तहत बैंकों के कुल 935 बी0सी0 द्वारा दिनांक 15.04.2020 को 52651 ट्रांजेक्शन के माध्यम से रू० 10,61,17.000.00 धनराशि आहरित करके कैश के रूप में आमजन मानस को उपलब्ध कराया गया।

Read More »

मीरजापुर में एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला

मीरजापुर, सच्चिदानंद सिंह। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आया एक और जमाती पॉजिटिव मिला। जनपद में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गयी हैं। इसे पहले ही कोरेनटाइन किया गया था।
पहली जांच में रिपोर्ट निगेटिव आया था। दुबारा जांच में गुरुवार को आये रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला। इसकी पुष्टि मीरजापुर सी0एम0ओ0 ओपी तिवारी ने की है। यह व्यक्ति मीरजापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर का रहने वाला है।

Read More »

नेयवेली महाप्रबन्धक ने किया लाॅक डाउन पीड़ितों को भोजन वितरण

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। तहसील क्षेत्र के ग्राम जैतीपुर स्थित सहारा सुप्रीम ईट भट्टा व ग्राम अलादादपुर स्थित सुपर सहारा ईट भट्टा में उत्तरप्रदेश नेयवेली पावर लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सी ई ओ मोहन रेड्डी व डीजीएम एचआर पंकज कुमार के निर्देशन में ईट भट्टा मजदूरों को जो लाक डाउन के चलते खाने पीने की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें भोजन वितरण किया। नेयवेली लिमिटेड कर्मचारियों के संयुक्त रूप से एकत्र किए हुए फंड द्वारा उक्त कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है। भोजन वितरण में प्रमुख रूप से नेयवेली लिमिटेड के महाप्रबंधक के० मदी, इंजीनियर अमित शर्मा, क्षेत्रीय राजस्व टीम के लेखपाल शिवम वर्मा, अनिल पाण्डे, भट्टा मालिक कलीम कुरैशी एवं उत्तर प्रदेश नेवेली पावर लिमिटेड के कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More »

कोरोना पीड़ितों के लिए डा0 गुप्ता आए आगे

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। शांति नर्सिंग होम के डायरेक्टर एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी डॉ ए के गुप्ता द्वारा गुरुवार दोपहर ₹20000 का चेक उप जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडे को सौंपागया। ज्ञात हो देश में फैली कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही क्षेत्रीय जनता एवं लाक डाउन के चलते गरीब मजदूर एवं बेसहारा परिवारों को आ रही समस्याओं से निजात दिलाने एवं उनकी मदद के लिए उन्होंने आगे बढ़कर उनका दर्द समझा है। लगभग 40 वर्षों से कस्बा सहित पूरे क्षेत्र को चिकित्सीय सेवाएं दे रहे डॉ गुप्ता प्रतिवर्ष 2 बार निशुल्क नेत्र शिविर के साथ-साथ विभिन्न समाजसेवी कार्यो के लिए जाने जाते हैं।

Read More »

सेवा भाव से लोगों की मदद कर रहे समाजसेवी संगठन

टूंडला/ फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद भी समाजसेवियों के अंदर सेवा भाव कम नहीं हुआ है। समाजसेवी निरंतर जरूरतमंदों को भोजन और रसद सामग्री पहुंचाने में लगे हुए हैं।
एक तरफ जहां तहसील परिसर में चल रही कम्युनिटी किचिन से प्रतिदिन तीन सौ से लेकर साढ़े तीन सौ पैकेट खाने के नायब तहसीलदार अनीस सिंह के निर्देशन में बांटे जा रहे हैं तो वहीं सामाजिक संस्थाएं खाने के पैकेट के अलावा, कभी चाय, बिस्किट तो कभी पुलाव, रोटी, सब्जी, फल आदि बांट रहे हैं। सामाजिक संस्था आप और हम द्वारा प्रतिदिन डेढ़ सौ खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। जिसमें अध्यक्ष बीएस बेदी, बंटी बघेल, डा.सुनील चैहान, अंकित जैन आदि का सहयोग मिल रहा है। वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गिरवर निषाद द्वारा रसद सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने वृहस्तिवार को बंदरों के कोले भी खिलाए।

Read More »

सामाजिक संगठन एवं समाजसेवियों ने वितरित की खाद्य सामग्री

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लाॅक डाउन के दौरान गरीब एवं असहाय लोगो के सामने राशन सामग्री का संकट खडा हो गया है। ऐसे में सुहाग नगरी के सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवी बेसहारा लोगों की मदद के लिये हाथ बढा रहे है। उनके द्वारा मदद की उम्मीद में बैठे लोगो को भोजन, शाक, सब्जी, तेल, आदि जरूरी खाद्य सामग्री वितरित करने का कर्य किया जा रहा है।
गुरूवार को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं समाजसेवीयों ने बस स्टेंड, देव नगर, में गरीब, असहाय परिवारों के घरों पर जाकर पाॅंच किलों आटा, दो किलो आलू, तेल, एवं मसाले आदि राशन समग्री का वितरण किया।

Read More »

सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की मांग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के द्वारा नगर निगम प्रशासन से माँग की है। कि सफाई अभियान में लगे सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए क्योंकि सफाई कर्मचारी उन जगह भी कार्य करने जा रहे जा पर कोरोना पॉजीटिव लोग मिले हैं। ऐसे में अगर कोई कर्मचारी इसकी चपेट में आ जाता है। तो बहुत दिक्कत हो सकती है। इसलियें सभी सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य चेकअप कराने की मांग नगर निग से की है।

Read More »

मुरादाबाद में चिकित्सक व पुलिस टीम पर हुए हमले पर जताया रोष

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चाणक्य फाउंडेसन के प्रबंधक पंडित अखिलेश शर्मा ने मुरादाबाद में चिकित्सकों तथा पुलिस टीम के ऊपर उपद्रवियों के द्वारा किये गये हमले की निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
चाणक्य फाउण्डेश के अखिलेश शर्मा ने कहा कि मुरादाबाद के थाना नागफनी के अंतर्गत मुहल्ला नवावपुरा में सेम्पिल लेने गयी चिकित्सको की टीम पर उपद्रवियों द्वारा हमला मानवता को शर्मशार करने बाला कदम है। जो चिकित्सक तथा पुलिस कर्मी हमारी सेवा में दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभा रहे है। उन पर छिप कर हमला करना बहुत बड़ी कायरता है। इस हमले में दोषी उपद्रवियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Read More »