Monday, May 19, 2025
Breaking News

प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक में हुई शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक संगठन कार्यालय शास्त्रीपुरम, ककरऊ कोठी में हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। जनपद में होने वाले ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन, शिक्षक संगोष्ठी और निर्वाचन कार्यक्रम की योजना बनाई गई। पदाधिकारियों ने सीमा पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। सभी ब्लॉक में मजबूत कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इससे शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तर पर ही हो सकेगा।

Read More »

विशेष सफाई अभियान से चमकेगा रायबरेली, ड्रोन से हो रही निगरानी

रायबरेली। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के बाद अब नगर पालिका क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन सफाई को लेकर कमर कस ली गई है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर नगर पालिका के 34 वार्डों को दो क्लस्टर में बांटते हुए 25-25 सफाई नायकों की टीम गठित की गई है, जिसका नेतृत्व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर सिंह कर रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने जानकारी दी कि नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा मैनुअल व मैकेनिकल दोनों तरीकों से नालों की गहरी सफाई (तलीझाड़) का कार्य किया जा रहा है। गल्ला मंडी, देवानंदपुर, अहियारायपुर, धमसीराय का पुरवा, खसपरी, आजाद नगर, हनुमंतपुरम, आनंद नगर, मनिका सिनेमा रोड, घोसियाना, बेलीगंज, मधुवन रोड, राजकीय कालोनी और कुम्हारन टोला जैसे क्षेत्रों में सिल्ट उठान का काम तेजी से हो रहा है।

Read More »

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा

भारत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध विराम की जानकारी साझा की
राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। सबकुछ अचानक और अप्रत्याशित। किसी को कुछ अंदाजा नहीं था। और वो खबर आई, जिस पर सभी ने राहत की एक लंबी सांस ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की औपचारिक घोषणा हो गई। शनिवार शाम नाटकीय अंदाज में इसका ऐलान हुआ। भारत और पाक के बीच सीमाओं को लांघ चुकी चार दिन की गर्मागर्मी पर शांति की शीतलहर चढ़ गई। दोनों देश शनिवार शाम पांच बजे से एक दूसरे पर वार-पलटवार न करने पर राजी हो गए। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रेक की और यह कहते हुए कि अमेरिका ने मध्यस्थता कर इसे करवाया है। लेकिन भारत ने इसे खारिज किया है।

Read More »

सिम्स हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. लव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई श्वांस रोग विशेषज्ञों की समिट

मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) में श्वांस रोग विशेषज्ञों की एक महत्वपूर्ण समिट का आयोजन वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. लव गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस सम्मेलन की मेजबानी सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने की।
स्वास्थ्य सम्मेलन में एस.एन. मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी विभाग के चेयरमैन डॉ. जी.वी. सिंह, केडी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. एस.के. बंसल तथा के.एम. मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रविकुंतल सहित अनेक विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस मौके पर मथुरा के सभी पल्मोनोलॉजिस्ट और पीजी ट्रेनी भी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने श्वांस रोगों के विश्वस्तरीय उपचार के तरीकों पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।

Read More »

आगरा मंडल ने टिकट चेकिंग में अप्रैल 2025 में 39061 केस दर्ज कर 2.34 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

आगरा। यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा रेल मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके चलते रेल राजस्व में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्या के नेतृत्व में चल रहे टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत वाणिज्य विभाग की टिकट चेकिंग टीम ने अप्रैल माह 2025 में कुल 2.34 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।
टिकट चेकिंग टीम द्वारा अप्रैल 2025 में कुल 39061 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से बिना टिकट यात्रा करते पाए गए 19755 मामलों पर 1.39 करोड़ रुपये, अनियमित टिकट वाले 19296 मामलों पर 94.84 लाख रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के साथ यात्रा करने वाले 10 यात्रियों से 14420 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Read More »

विद्युत विभाग ने 1100 रू. के बकाये पर विधवा महिला का उखाड़ा मीटर

बेहोश हुई महिला, आगरा रेफर, उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए अब लोगों की जान से खेलने लगे है। 1100 रू के बकाया होने पर विधवा महिला का जबरन मीटर उखाड़ लिया। महिला ने गिड़गिड़ाते हुए मीटर न उखाडने की गुहार लगाई, लेकिन बिजली कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा, महिला बेहोश होकर गिर पडी। आगरा में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर नगर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंच गये और परिजनों से जानकारी हासिल की।
थाना उत्तर के नगला करन सिंह निवासी प्रेमलता के पति सोनेलाल की काफी पूर्व मौत हो चुकी है। चूड़ी जुड़ाई कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। शनिवार को पुरुषोत्तम बिहार बिजली फीडर से कुछ कर्मचारी उनके घर पहुंचे थे।

Read More »

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 111284 वादों का हुआ निस्तारण

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 111284 वादों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग ने प्री-लिटिगेशन प्रणाली के महत्व एवं प्रभावशीलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होनें बताया कि प्री-लिटिगेशन प्रक्रिया के अंतर्गत वादों का समाधान वाद दाखिल होने से पूर्व ही आपसी समझौते के माध्यम से किया जाता है। जिससे न्याय में न केवल विलंब से बचा जा सकता है, बल्कि अनावश्यक आर्थिक एवं मानसिक भार से भी निजात मिलती है।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस, हुई प्रतियोगिताऐं

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ माताओं ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रानी गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष शिकोहाबाद, कल्पना राजोरिया, पूनम शर्मा ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में कुछ माताएं, जो अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बहुत ही कुशल ढंग से करते हुए समाज के लिए एक उदाहरण पेश कर रही हैं। उन माताओं को मातृ दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। जिसमें तूलिका गर्ग, अंजलि सिंह, अनु पवनदीया, शाहाना सिराजी को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Read More »

ग्राम न्यायालय ऊंचाहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। शनिवार को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वावधान में ग्राम न्यायालय ऊंचाहार में ग्राम न्याय अधिकारी परितोष प्रकाश की अध्यक्षता में लोक अदालत का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
ग्राम न्यायाधिकारी परितोष प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-सफाई से किया जाता है और इनमें लिए गए निर्णय के विरुद्ध किसी भी अन्य अदालत में अपील नहीं की जा सकती है। आज आयोजित अदालत में कुल 185 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 95 वादों का निस्तारण सफलतापूर्वक किया गया। इन मामलों से कुल ₹950 का अर्थदंड प्राप्त हुआ। वादों का निस्तारण प्री-लिटिगेशन प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया।

Read More »

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने का पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ ने किया निरीक्षण

रायबरेली। जिले के रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का निरीक्षण पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने जीआरपी कार्यालय, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, बंदीगृह और साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए लंबित विवेचनाओं, गुमशुदा मोबाइल, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा चोरी गए मोबाइल की बरामदगी और मालखाने में लंबित मालों के निस्तारण को लेकर भी निर्देश दिए।

Read More »