Thursday, May 9, 2024
Breaking News

ब्रज में वृक्ष लगाने की कार्य योजना होगी तैयार

मथुराः संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिए कि जनपद में मथुरा में ब्रज के विरासत वृक्ष लगाने की कार्य योजना तैयार की जाए और उक्त योजना पर कार्य करना सुनिश्चित करें। मथुरा के विरासत वृक्षों की टेस्टिंग की जाए और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीपीओ को निर्देश दिए कि स्कूल, डिग्री कॉलेज, गंगा गांव तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए। अपनी अपनी कार्य योजना तैयार करें, साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, स्ट्रीट लाइट प्रोपर कार्य करे, प्रकाश लाइट की व्यवस्था की जाए, अपने अपने नगर क्षेत्रों को सुंदर बनाएं।

Read More »

राजस्थान के 14 श्रद्धालु रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद हुए बीमार

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव । राजस्थान से आए श्रद्धालु दूषित खाद्य पदार्थ खाने से फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। श्रद्धालुओं को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी श्रद्धालुओं की हालत खतरे से बाहर है। राजस्थान के चूरू और सीकर से श्रद्धालुओं का एक दल मथुरा वृंदावन घूमने आया था। करीब डेढ़ सौ लोगों के इस दल के सदस्य मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके की बिरला मंदिर के समीप बिरला धर्मशाला में रुके। जहां इनकी तबीयत सोमवार की देर रात खराब हो गई। बिरला धर्मशाला में रुके श्रद्धालुओं में से 25 लोगों ने मंगलवार की रात को पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाना खाया। जिसमें उन्होंने पनीर की सब्जी भी खाई। यह श्रद्धालु खाना खा कर धर्मशाला पहुंचे। जहां देर रात इनकी तबीयत खराब होना शुरू हो गई। वही श्रद्धालुओं को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत हुई। रात को स्थानीय स्तर पर दवा ली, लेकिन जब मंगलवार की सुबह तक कोई फायदा नहीं हुआ तो इनमें से 13 महिलाओं सहित 14 श्रद्धालुओं को इलाज के लिए वृंदावन स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां इन सभी को भर्ती कर लिया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाए गए श्रद्धालुओं में 60 वर्षीय बेतासी, 45 वर्षीय ओम कुमार, 50 वर्षीय मंजू देवी, 60 वर्षीय सरला देवी, 37 वर्षीय सरोज ठाकुर, 75 वर्षीय सूर्या, 70 वर्षीय सविता, 80 वर्षीय भानु, 65 वर्षीय आनंदी, 50 वर्षीय गीता और 50 वर्षीय बाल कुमारी हैं।

Read More »

अग्निकांड से सहम गया राया, सब्जी मंडी जलकर हुई राख

मथुरा: संवाददाता। छह महीने के अंदर हुए दूसरे अग्निकांड से राया सहम गया। इस बार सब्जी मंडी में आग लगी और देखते ही देखते 30 दुकानें जल कर राख हो गईं। सब्जी मंडी मथुरा राया रेल मार्ग के समीप स्थित है। जिसके चलते दो घंटे तक रेल मार्ग पर यातायात बंद रहा। इससे पहले वर्ष 2023 में दीपावली के दिन हुए भीषण अग्किांड में 14 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इस अग्निकांड पर लीपापोती कर दी गई और जांच भी ठंडे बस्ते में है। राया के रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी काठ बाजार में सोमवार की रात आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान रामलीला मैदान रेलवे लाइन के सहारे रखे 30 से अधिक काठ के खोखे जलकर खाक हो गये जिसमें दुकानदारों का लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकलों ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हादसे में 30 दुकानदारों को तबाह कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग विद्युत पोल पर हुए फाल्ट के बाद लगी और विकराल रूप ले लिया।

Read More »

नंदगांव बरसाना में कुकुरमुत्तों की तरह उग रहीं अवैध कॉलोनियां

♦ नियम विरूद्ध विकसित की जा रहीं कॉलोनियां बनी एमवीडीए के लिए सिरदर्द
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। धार्मिक पर्यटन में लगातार हो रही वृद्धि से मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के बाद नंदगांव बरसाना में बसने का रुझान लोगों में बढा है। जमीनों की कीमतों को पर लग गये हैं। यहां जमीन या मकान खरीदना कर छोड देने का चलन भी बढ रहा है। तमाम ऐसे लोग है जो यह चाहते हैं कि उनके नाम पर ब्रज में कुछ हो। इसके चलते अनियमित विकास बड़ी समस्या बनकर उभरा है। बरसाना व नंदगांव में में दो अवैध कॉलोनी को तोड़ा गया। लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। दोनों कॉलोनी का निर्माण श्री बांके बिहारी व राजपाल के द्वारा किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही की गई। उत्तर प्रदेश नगर योजना विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दोनों कॉलोनाइजर इसके बाद भी कॉलोनी विकसित करते रहे। दोनों के द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। जिस कारण से प्राधिकरण के ओएसडी के द्वारा अवैध कॉलोनी के विरुद्ध गिरने के आदेश पारित किए गए। विकास करता के द्वारा अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी को स्वयं नहीं हटाया गया और न ही कोई समन प्लान प्रस्तुत किया।

Read More »

सामान्य प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम व मतदान बूथ का किया निरीक्षण

रायबरेलीः संवाददाता। सामान्य प्रेक्षक प्रियातु मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सी विजिल, एसएसटी, एफएसटी और मीडिया सेल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। जिससे कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके। इसके साथ ही सामान्य प्रेक्षक प्रियातु मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के साथ गोरा बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने मतदान बूथ का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने साफ सफाई, पेयजल, विद्युत ,शौचालय, रैम्प, सेड,फर्नीचर आदि का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए।

Read More »

भाजपा ने विधान सभा बूथ सम्मलेन का किया आयोजन

रायबरेली: संवाददाता। लोक सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान सभा बूथ सम्मलेन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा बछरावां के तिलेंडा ग्राम सभा के जिलेदार लान में आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जीत दिलाने के लिए चुनावी रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लो. स. प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित जिला महामंत्री शरद सिंह, मारुती मिश्र, अनुभव कक्कड़, मोहित अग्रवाल, प्रेम मिश्र, सरोज गौतम, मुकेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष जी. बी. सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बुद्धी लाल पासी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता पूरे जोश से कार्य कर रहा है और हमारे द्वारा जनसंपर्क भी किया जा रहा है। इस बार गांव से लेकर शहर तक लोग भाजपा के लिए एकजुट हो रहे हैं, अबकी बार 400 पार में हमें सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजको से बिन्दुवार संगठन के कार्याे पर विस्तृत चर्चा किया व कहा कि भाजपा के लिए बूथ तक के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। चुनाव में बूथ अध्यक्ष की महत्ता सबसे अधिक होती है।

Read More »

व्यय प्रेक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

चंदौली: संवाददाता। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत लोक सभा क्षेत्र चंदौली (76) में नियुक्त व्यय प्रेक्षक ऋषि कुमार बिसेन (आई आर एस) ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।व्यय प्रेक्षक ने बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एस एस टी टीमें, सर्विलांस टीमें एवं फ्लाइंग स्कॉट आपस में समन्वय बना कर कार्य करें।इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न की जाए।बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जाए।यदि कोई संदिग्ध वाहन बिना चेकिंग के निकल जाती है तो उसकी सूचना संबंधित जनपद को अवश्य दी जाए।सभी टीमें दूसरी टीमों के सदस्यों का मोबाइल नंबर अवश्य अपने पास रखे।ड्यूटी के समय सभी टीमों में कॉर्डिनेशन अवश्य होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी तरह की लापरवाही/गलती क्षम्य नहीं होती, इसलिए पूरी तत्परता एवं आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करें। यदि भूल वश कोई गलती हो जाती है तो उसे छुपाए नहीं बल्कि तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।गर्मी को देखते हुए अपना और अपनी टीम का विशेष ख्याल रखें और आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सम्पूर्ण चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं।

Read More »

भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन का हुआ आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। लोक सभा रायबरेली में आज 8 मई2024 को भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मलेन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सैनी उत्सव लान ऊंचाहार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर रहे व मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा अभिलाष कौशल, लोक सभा संयोजक राम देव पाल, जिला अध्यक्ष अनु० मोर्चा राधेश्याम सोनी, गुड्डू यादव महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पवन साहू,संतोष साहू,उज्ज्वल पटेल,परमेश पटेल, पप्पू सोनी गिरजेश, रमेश सोनी अनीता चौधरी, टिल्लू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि हीरा ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कराए गए विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यों के बल पर केंद्र में भाजपा की सरकार पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्य बताना होगा।

Read More »

हम इस देश के जन-जन के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए लड़ रहे हैंः प्रियंका गांधी

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले की जागरूक जनता देश के संविधान और लोकतंत्र के प्रति सदैव समर्पित रही है। पंडित नेहरू जी की पहली गिरफ्तारी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने जो ‘सेवा के सौ साल’ का सफर तय किया है, वह रायबरेली की जनता के निर्देशन के बगैर संभव नहीं था। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के इस संघर्ष में भी रायबरेली परिवार एकजुट है और डटकर हर चुनौती का मुकाबला कर रहा है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
उन्होंने आज रायबरेली में ब्लॉक स्तर की बैठकों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। देर रात तक चली बैठकों में प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे बहादुर कार्यकर्ताओं ने रायबरेली जिले की लोकसभा सीट से राहुल गांधी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया है और यह संकल्प पूरा होगा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश की इस मिट्टी में मेरे परिवार का खून मिला हुआ है।

Read More »

संगठन की शक्ति से जीतेंगे रायबरेली, जीतेंगे उत्तर प्रदेशः भूपेंद्र चौधरी

रायबरेलीः संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संचालन समिति की बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने संचालन समिति को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार रायबरेली का संगठन मंडल बूथ शक्ति केंद्र से लेकर पन्ना तक जिसके बलबूते रायबरेली का चुनाव लोकसभा में जीतकर संसद में प्रतिनिधित्व करने के लिए रायबरेली की जनता अपना प्रतिनिधि भेजेगी। इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से प्रदेश की राज्य मंत्री व रायबरेली की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, संगठन के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिले के प्रभारी पीयूष मिश्रा, प्रवासी कैप्टन विकास सिंह व बैठक की अध्यक्षता जिले के जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने की।

Read More »