प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। योगी सरकार की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था में सेंध लगा रहे उनकी पार्टी में घुसे घुसपैठिए इसका ताजा उदाहरण है, आज दिनांक 8 जनवरी को प्रदेश के अलग अलग जनपदों में हो रही यूपीटेट की परीक्षा। जिसमें खुद को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का प्रतिनिधि बताने वाला चंद्रमा सिंह यादव एक स्कूल पंचम लाल आश्रम इंटर कॉलेज का प्रबंधक भी है के स्कूल मैं परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। चंद्रमा यादव पर भर्ती परीक्षा में धांधली कराने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन मंत्री के प्रतिनिधि होने के रौब से वह बचता रहा। बीजेपी नेता चंद्रमा सिंह यादव सपा सरकार में भी फर्जीवाड़ा करवाता रहा है बहर हाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके गिरोह में कौन-कौन है इन सब की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Read More »नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की

30 जनवरी को बिजनौर से “गंगा यात्रा” कानपुर में प्रवेश करेंगी

Read More »
गरीबदास का बैंक खाता (बैताल पचीसी)
बैताल ने सम्राट विक्रमादित्य से कहना प्रारम्भ किया। हे! सम्राट, दो चार दिन पहले बासठ-त्रेसठ साल की एक देहाती अनपढ़ औरत सरकारी बैंक से बाहर निकली। बाहर निकलते ही उसे चक्कर आ गया। उसके मुँह से निकला ‘‘हे! राम अब मैं क्या करूँ ?’’ ऐसा कहते हुए वह जमीन पर गिर गई। पास से गुजर रहे लोग उसके पास पहुँचे। पास ही चाय की दूकान थी। चाय वाला गिलास में पानी लेकर दौड़ा और उस वृद्धा के मुँह पर पानी के छींटे मारे। जब वह वृद्धा कुछ समाचेत हुई तो लोगों ने उसे बैठाया और कुछ पूछा। लोगों के कुछ पछते ही वह वृद्धा फफक फफक कर रो पड़ी। बमुष्किल उसने रोते रोते अपनी राम कहानी बताई।
बैताल ने सम्राट विक्रमादित्य से पूछा-हे! राजन वह देहाती अनपढ़ औरत आखिर किस पीड़ा से पीड़ित हो गई जिसके कारण वह बेहोष होकर गिर पड़ी और समाचेत होने के बाद लोगो द्वारा कुछ पूछे जाने पर फफक फफक कर रो पड़ी, इस विषय में कुछ प्रकाश डालिए।
राजीव डोगरा को मिला साहित्य सारथी गौरव सम्मान 2019 तथा बोली उत्कर्ष सम्मान 2020
कांगड़ा, जन सामना ब्यूरो। कांगड़ा के भाषा अध्यापक साहित्यकार कवि लेखक राजीव डोगरा को 2019 में साहित्य में अमूल्य योगदान तथा साहित्यिक उपलब्धियों के लिए साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली ने उनको साहित्य सारथी गौरव सम्मान 2019 दिया तथा साहित्य संगम संस्थान के ही बोली विकास मंच ने उनको मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन में उनकी उम्दा प्रस्तुति के लिए उनको बोली उत्कर्ष सम्मान से सम्मानित किया। पहला सम्मान उनको रिखबचंद रांका कल्पेश ने दिया तथा दूसरा सम्मान उनको मध्य प्रदेश की पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट के कर कमलों से प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने पर उनके स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी और कल्पना गागडा़,अधीक्षक ग्रेड -II, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा तिथि निर्धारित
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक इंटरमीडिएट संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। प्राप्त विवरण के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घाटमपुर की प्रधानाचार्या रामरानी पालीवाल ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घाटमपुर कानपुर नगर में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 2020 की इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। जिसमें भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी 2020 को प्रातः 8:00 बजे से तथा रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 14 जनवरी 2020 को प्रातः 8:00 बजे से तथा जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 15 जनवरी 2020 को प्रातः 8:00 बजे से होना निर्धारित है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि में समय से प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल न होने की दशा में परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Read More »जिलाधिकारी ने ली पेप प्लस प्लस से सम्बन्धित जानकारी

जिला प्रशासन ने अवैध खनन, ओवर लोडिंग के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज के साथ मिलकर मुख्य मार्गों पर वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके लिये जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों व उपजिलाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की अलग-अलग टीमों का गठन किया तथा विभिन्न मार्गों पर सभी टीमों को सघन चेकिंग के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई वाहन मानक से अधिक बालू अथवा गिट्टी का लदान करता है या बिना रवन्ना के पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी एआरटीओ को निर्देश दिये कि वो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहते हुए अवैध लदान वाले वाहनों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें।
वामदलों ने भारत बन्द के समर्थन में निकाला जुलूस, गांधीपार्क में हुई सभा
चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। ट्रेड यूनियनों के ग्रामीण भारत बन्द के आह्वान पर बुद्धवार को माकपा, भाकपा, भाकपा माले, स्वराज अभियान, किसान सभा, महिला समिति, लालझंड़ा पत्थर खदान, मजदूर यूनियन, खेत मजदूर सभा ने जुलूस निकाल कर गांधीपार्क में एक सभा का आयोजन किया। आपको बता दें कि वामदलों के कार्यकर्ता काली जी के पोखरे पर एकत्रित होकर नारे लगाते हुए नगर के मध्य गांधीपार्क में पहुंचे जहां उनकी घंटों सभा चली। इस दौरान सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस तथा पीएसी के दर्जनों जवान मौजूद रहे। सभा के दौरान व्यक्ताओं ने केन्द्र सरकार के नीतियों की निंदा की तथा कहे कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को आईसीयू में डाल दिया है।
जनता को बेहतर चिकित्सा सेवायें उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
जन सामान्य को स्वास्थ्य सेवाओं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के लिये समस्त चिकित्साधिकारियों को अपने तैनाती के चिकित्सालयों/स्थानों में आवासित रहने तथा समय से चिकित्सालयों में उपस्थित रहना अनिवार्य: मुख्य सचिव
समस्त मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर करायें कड़ाई से पालन सुनिश्चित: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने जन सामान्य को स्वास्थ्य सेवाओं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के लिये समस्त चिकित्साधिकारियों को अपने तैनाती के चिकित्सालयों/स्थानों में आवासित रहने तथा समय से चिकित्सालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर चिकित्सा सेवायें उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें।