फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर द्वारा संयुक्त रूप से 25 जून 1975 आपातकाल के दुःखद व काले अध्याय की 50 वीं बरसी पर फिरोजाबाद क्लब में संगोष्ठी, आपातकाल (काला दिवस की प्रदर्शनी) व लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों, महान विभूतियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर ‘आपातकाल : काला दिवस’ विषय पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। अनूप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1975 में सत्ता बचाने के लिए न सिर्फ लोकतंत्र का गला घोंटा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी कुचल डाला। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस लोकतंत्र को तभी स्वीकारती है जब सत्ता उसके पास हो। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अपने चुनाव को निरस्त किए जाने के बाद सत्ता की लिप्सा में देश पर आपातकाल थोप दिया। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली गई और संविधान के मूल सिद्धांतों को रौंदा गया।
स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शुरू हुई स्कूल पेयरिंग नीति : जिलाधिकारी
फिरोजाबाद। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी स्कूलों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘‘स्कूल पेयरिंग नीति’’ को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि पिछले 5 से 7 वर्षों में शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्कूल पेयरिंग नीति सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य स्कूलों को बंद करना नहीं, बल्कि उन्हें और अधिक सशक्त व संसाधनयुक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में बच्चों की संख्या बहुत कम है, वहां के बच्चों को पास के किसी अन्य स्कूल में समायोजित किया जाएगा, जिससे कक्षाएं पूरी तरह भरी रहेंगी और विद्यार्थियों के बीच संवाद व सामूहिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी। इस नीति के तहत एक स्कूल को प्री-प्राइमरी के लिए तथा दूसरे को प्राइमरी व मिडिल क्लास (कक्षा 1 से 5 व 6 से 8) के लिए नामित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा कार्यालय पर हुआ सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय की 50वीं बरसी के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर हाथरस भाजपा कार्यालय में आपातकाल विषय पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और उसका अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल भेजे गए जिले के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मीनारायण ने अपने संबोधन में कहा कि 25 जून 1975 की रात कांग्रेस ने आंतरिक अस्थिरता का बहाना बनाकर देश पर आपातकाल थोप दिया। यह कोई युद्ध या विद्रोह की स्थिति नहीं थी, बल्कि एक डरी हुई प्रधानमंत्री की सत्ता बचाने की कोशिश थी।
हटवा माइनर की सफाई न होने से दर्जनों गांवों की फसलें प्रभावित, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश
ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के हटवा गांव में हटवा अल्पिका माइनर की सफाई और जर्जर स्थिति को लेकर किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि हटवा अल्पिका (माइनर) बदहाल और जर्जर होने के कारण इससे जुड़े हुए सभी किसान आये दिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं, माइनर की सफाई व खुदाई न होने के कारण माइनर की पटरी पर बांस, घास व कंटीली झाड़ियाँ उग आई है। जिसके चलते माइनर कट जाती है और माइनर का पानी बहता रहता है। इन कारणों से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
पूत बना कपूत, लाठियों से मारपीट कर पिता का तोड़ा पैर
फतेहपुर। जिस घर मे औलाद नही होती उस घर मे लोग जगह-जगह मन्नत मुराद मांगते है की जिंदगी की एक औलाद हो जाये और फिर जिस घर मे औलाद पैदा होती है उस घर मे खुशियां मनाई जाती है। पटाखे छुड़ाए जाते हैं एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया जाता है। इस खुशी में कि यही औलाद माँ बाप के बुढ़ापे का सहारा बनेगी उनका कुल आगे चलाएगी, माता पिता का नाम रोशन करेगी। मगर जब वही औलाद बड़ी होकर बूढ़े माँ-बाप पर लाठियां बरसा कर उनका पैर तोड़ दे तो ऐसी औलाद को ही पूत बना कपूत कहा जाता है।
आपको बताते चले ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जिले के हुसैमगंज थाना क्षेत्र के घुरी सलेमपुर गाँव का है। जहाँ स्व. बुदधा के 65 वर्षीय वृद्ध पुत्र राम देव को उसके पुत्र शमशेर ने लाठी से मारपीट कर उसका पैर तोड़ कर घायल कर दिया।
योगी सरकार का ब्रज के किसी भी मंदिर के अधिग्रहण का कोई इरादा नहीं : श्याम बहादुर सिंह
मथुरा। ब्रज क्षेत्र के मंदिरों को लेकर फैल रही अधिग्रहण की अफवाहों पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्याम बहादुर सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सरकार का ब्रज क्षेत्र के किसी भी मंदिर को अधिग्रहित करने का कोई इरादा नहीं है। सीईओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलाई जा रही है कि श्री बाँके बिहारी मंदिर के बाद ब्रज के 197 मंदिरों का अधिग्रहण किया जाएगा। यह सूचना पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री बाँके बिहारी मंदिर का भी अधिग्रहण नहीं किया जा रहा है। मंदिर से जुड़ा कोरिडोर निर्माण कार्य माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में किया जा रहा है, न कि सरकार की किसी अधिग्रहण योजना के तहत। श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि अदालत को जिला न्यायाधीश द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि ब्रज के 197 मंदिरों में विभिन्न विवादों के चलते रिसीवर तैनात हैं, जिनमें बलदेव, मथुरा, गोवर्धन, वृंदावन, गोकुल, बरसाना और मांट सहित कई स्थल शामिल हैं।
हरदौली गांव में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत, समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
बिंदकी, फतेहपुर। मलवा विकासखंड क्षेत्र के हरदौली गांव में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) की ओर से ग्रामीण समस्याओं को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। पेयजल की स्थिति बेहद खराब है। हरदौली सहित आसपास के गांवों में पानी की टंकी और पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन स्टैंड पोस्ट में टोटियां नहीं लगाई गई हैं। जहां टोटियां लगी भी हैं, वहां पानी नहीं आ रहा। उन्होंने मांग की कि बुधराज के घर से सुखीराम के घर तक और मौजी लाल से भिखारी प्रसाद के घर तक की सड़कों को आरसीसी या इंटरलॉकिंग में परिवर्तित किया जाए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो सके। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सुखीराम ने कहा कि गांव में बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है।
Read More »भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा और मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
बिंदकी, फतेहपुर। आगामी भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा तथा मोहर्रम के त्योहार को लेकर मंगलवार शाम को नगर के कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने की, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने बताया कि 27 जून, शुक्रवार को बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली स्थित ठाकुरद्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही मोहर्रम का पर्व भी निकट है। उन्होंने कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। कोई भी व्यक्ति गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हो। यदि किसी को कोई समस्या प्रतीत होती है तो वह तत्काल पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। नायब तहसीलदार रचना यादव ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा के जिन रास्तों से गुजरने की योजना है, उनका पूर्व निरीक्षण किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
सहकारी अधिनियम में आरक्षण लागू किया जाये: रवि सिंह चौधरी
रायबरेली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, गन्ना सहकारी समिति लिमिटेड तथा क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड रायबरेली के अध्यक्ष रवि सिंह चौधरी ने सहकारी अधिनियम में आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, प्रधानमंत्री, सहकारिता मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश को मांग पत्र भेजा है। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि संविधान के अनुसार पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है, लेकिन सहकारी अधिनियम की धारा 29(5) एवं निर्वाचन नियमावली के नियम-28 के अंतर्गत केवल कुछ ही पदों पर आरक्षण का प्रावधान है।
आरेडिका में साइकिल दौड़ का आयोजन
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली के खेल-कूद संघ द्वारा 24 मई को साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ आरेडिका की विशेष खेल-कूद अधिकारी, पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी सुधा सिंह तथा खेलकूद संघ के संयुक्त सचिव अमरजीत कुमार ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल दौड़ में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Jansaamna